ऑटो न्यूज़

Kia की गाड़ियों पर शानदार बचत का मौका! अक्टूबर में मिल रहे 1.70 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स

Kia October 2026 Offers: अगर आप भी इस महीने एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो किआ की ओर से दिए जा रहे कार ऑफर्स को जरूर चेक करना चाहिए।

Image

किया कार पर शानदार बचत का मौका

Kia October 2026 Offers: अगर आप अक्टूबर में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। Kia ने भारत में मौजूद अपनी कारों की रेंज पर कई तरह के ऑफर्स पेश किए हैं। इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, लॉयल्टी बेनिफिट और कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। कुछ मॉडल पर एक्सटेंडेड वारंटी का फायदा भी दिया जा रहा है। हालांकि, ऑफर मॉडल, वेरिएंट और पावरट्रेन के हिसाब से अलग-अलग हैं। आइए जल्दी से जान लेते हैं किआ की किस कार पर कितने रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है-

Kia Cars पर इस महीने बड़ी बचत का मौका

Kia Carnival

सबसे ज्यादा फायदा Kia Carnival पर मिल रहा है। इस प्रीमियम MPV पर ग्राहक अधिकतम 1.70 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसमें 1 लाख रुपये का एक्सचेंज ऑफर, 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट और 50,000 रुपये तक का कॉरपोरेट बेनिफिट शामिल है। Carnival की शुरुआती कीमत 59.65 लाख रुपये है।

Kia Carens Clavis

Kia Carens Clavis के ICE वेरिएंट पर 95,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसमें 10,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपये एक्सचेंज, 20,000 रुपये लॉयल्टी, 20,000 रुपये स्क्रैपेज और 15,000 रुपये तक का कॉरपोरेट बेनिफिट शामिल है। वहीं Clavis EV पर 75,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है, जिसमें एक्सचेंज, लॉयल्टी, स्क्रैपेज और कॉरपोरेट बेनिफिट शामिल हैं।

Kia Sonet

Kia Sonet के 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल HTK (O) वेरिएंट पर 65,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। बाकी पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर 50,000 रुपये तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं।

Kia Syros

Kia Syros पर 55,000 रुपये तक के फायदे के साथ फ्री एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है। इसमें एक्सचेंज, स्क्रैपेज और कॉरपोरेट बेनिफिट शामिल हैं।

Kia Carens Non-CNG

इसके अलावा Kia Carens के नॉन-CNG वेरिएंट पर 45,000 रुपये तक और CNG वेरिएंट पर 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहा है। Seltos पर 40,000 रुपये तक का लॉयल्टी और स्क्रैपेज बेनिफिट है। वहीं नई Kia Sorento पर भी 40,000 रुपये तक के लॉयल्टी और स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहे हैं।

Kia Sorento

हाल ही में लॉन्च हुई Kia Sorento पर अक्टूबर में ग्राहकों को 40,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इस ऑफर में 20,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट और 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है। बता दें, Kia Sorento कंपनी की भारत में फ्लैगशिप तीन-रो SUV है। इसे 2.2-लीटर डीजल इंजन और 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के विकल्प के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत 27.99 लाख रुपये से लेकर 40.39 लाख रुपये तक है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Jeep Meridian, Skoda Kodiaq और Volkswagen Tayron जैसी एसयूवी से होता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article