Hypertension Home Remedy: खराब लाइफस्टाइल और बढ़ती उम्र के साथ अक्सर लोगों को दिल की बीमारी खासकर हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हो जाती है। वैसे तो इसके कोई विशे। लक्षण नहीं होते हैं, इसलिए इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। फिर भी कुछ ऐसे लक्षण होते हैं, जिनसे हाइपरटेंशन का पता लगाया जा सकता है। इन लक्षणों में सिरदर्द, भारीपन, जी मचलना, चक्कर आना, धड़कन का अचानक से तेज होना शामिल है। इन लक्षणों को यदि नजरअंदाज कर समय से इसका इलाज नहीं कराया जाए, तो इससे हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक की समस्या हो सकती है। इस समस्या से राहत पाने में कुछ जूस काफी फायदेमंद होते हैं, जो हारपरटेंशन के खतरे को कम करने में असरदार होते हैं।
हाई बीपी को कम करने के लिए पिएं ये जूस
चुकंदर का जूस
चुकंदर का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। एक स्टडी के अनुसार, चुकंदर दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें मौजूद नाइट्रेट ब्लड प्रेशर को सामान्य करता है, जिससे हार्ट से बचा सकता है। इसके साथ ही इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण, विटामिन्स और मिनरल्स भी होते हैं, जो दिल के साथ-सीथ पूरे शरीर के लिए लाभकारी होते हैं।
अनार का जूस
ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों को एनीमिया की समस्या हो उन्हें अनार के जूस का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में खून की पूर्ति होती है, लेकिन अनार का जूस ब्लड प्रेशर को कम करने में भी लाभकारी होता है। दरअसल, इसमें एंटीहाइपरटेंसिव गुण होते हैं, जो बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को रोकने में असरदार होते हैं। इसके साथ ही अनार के जूस में कोलेस्ट्रॉल को कम करने का भी गुण होता है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
ब्लूबेरी का जूस
एक शोध के अनुसार हारपरटेंशन के मरीजों के लिए ब्लूबेरी का जूस भी बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, ब्लूबेरी खाने से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल दोनों कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप रोजाना ब्लूबेरी का जूस बनाकर पी सकते हैं, इससे दिल को सेहतमंद रखा जा सकता है।
( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

