आंखों की रोशनी को करना है बेहतर? तो अपनाएं ये आसान से घरेलू नुस्खे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2022, 02:56 PM IST

Remedies for Eyesight : आंखों की रोशनी को बेहतर करने के लिए घरेलू नुस्खों का सहारा लिया जा सकता है। इन घरेलू नुस्खों की मदद से आंखों की रोशनी को बेहतर करने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी कई अन्य परेशानी दूर हो सकती है।

आंखों की रोशनी को करना है बेहतर? तो अपनाएं ये आसान से घरेलू नुस्खे

Remedies for Eyesight : आंखों के बिना रंगीन दुनिया को देखना संभव नहीं है। ऐसे में स्वस्थ शरीर के साथ-साथ आंखों की देखभाल भी जरूरी होती है। लेकिन हम में से कई लोग आंखों के प्रति लापरवाही बरततें हैं, जिसकी वजह से इन दिनों कई लोग आंखों की रोशनी की समस्या से जूझ रहे हैं। यह परेशानी आगे चलकर काफी गंभीर हो सकती है। इसलिए आंखों को स्वस्थ रखने के लिए इसकी देखभाल बहुत ही जरूरी है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप बेहतर डाइट का चुनाव करें। इसके साथ-साथ आंखों की रोशनी को बेहतर करने के लिए आप घरेलू नुस्खों का भी सहारा ले सकते हैं। इन घरेलू नुस्खों की मदद से आंखों में होने वाली परेशानी दूर होती है। साथ ही आपका शरीर भी स्वस्थ रह सकता है।

आंखों की रोशनी बेहतर करे ये घरेलू नुस्खे

अंजीर और किशमिश - आंखों की रोशनी को बेहतर करने के लिए अंजीर और किशमिश का सेवन करना लाभकारी हो सकता है। इसके लिए अंजीर और किशमिश को भिगो दें। अब इसे सुबह खाली पेट खाएं। नियमित रूप से कुछ सप्ताह तक अंजीर और किशमिश को भिगोकर खाने से आंखों की रोशनी बेहतर हो सकती है।

देसी घी - आंखों की रोशनी को अच्छा करने के लिए देसी घी का इस्तेमाल किया जा सकता है। देसी घी आंखों की रोशनी को ठीक करने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में लाभकारी है। आंखों पर इसका इस्तेमाल करने के लिए रात को सोने से पहले अपनी आंखों के आसपास देसी घी लगाएं और कुछ मिनटों तक अच्छे से मालिश करें। इससे आंखों की रोशनी बेहतर हो सकती है।

आंवला जूस - आंखों की रोशनी को बेहतर करने के लिए आंवला जूस भी लाभकारी हो सकता है। इसलिए लिए सुबह खाली पेट नियमित रूप से आंवला जूस का सेवन करें।  इससे आंखों की रोशनी बेहतर हो सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको आंखों से जुड़ी परेशानी ज्यादा हो रही है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article