Full Moon: पूर्णिमा का चांद डालता है आपके मूड पर असर, जानें कैसे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2022, 06:57 PM IST

Full Moon: चांदनी रात देखने में जितनी लुभावनी लगती है, ये आपकी सेहत के लिए उतनी ही हानिकारक साबित हो सकती है। दरअसल, पूर्णिमा की रात में आपकी नींद पर असर देखने को मिलता है, जिससे आपको नींद कम आती है। 

Full Moon: पूर्णिमा का चांद डालता है आपके मूड पर असर, जानें कैसे

Full Moon: चांदनी रात भला किसे पसंद नहीं होती। पूर्णिमा का चांद देखने में बेहद खूबसूरत लगता है, जिसे देखना लोग बहुत पसंद करते हैं। किसी भी कवि की कविता और एक प्रेमी की अपनी प्रेमिका के लिए की गई तारीफ चांद के बिना पूरी नहीं होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूर्णिमा का चांद आपकी सेहत पर गलत असर भी डाल सकता है। जी हां, कई रिसर्च और शोध में ये साबित हो चुका है कि पूर्णिमा का चांद आपको लापरवाह, चिड़चिड़ा और हिंसक भी बना सकता है। इसका असर आपकी नींद पर भी देखने को मिलता है। दरअसल, चांदनी रात में नींद में कमी देखने को मिलती है, साथ ही इससे डिप्रेशन तक हो सकता है। चलिए जानते हैं पूर्णिमा के चांद का आपके व्यवहार पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में-

नींद हो जाती है गायब

एक रिपोर्ट के अनुसार, पूर्णिमा की रात में नींद में कमी देखने को मिलती है। इससे नींद नहीं पूरी होने पर व्यक्ति के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आने लगता है। नींद की वजह से ना केवल मूड बल्कि हेल्थ भी प्रभावित हो सकती है।

डिप्रेशन की समस्या

डिप्रेशन और और अपने जीवन में बोर होने वाले व्यक्तियों पर किए गए शोध में पाया गया है कि पूर्णिमा के चांद से आने वाली किरणों का उन पर बुरा असर पड़ा। इसके साथ ही उनमें जीवन के प्रति उदासीनता का अनुभव भी किया गया। 

एनर्जी में होती हा वृद्धि

पूर्णिमा का चांद आपकी सेहत पर निश्चित रूप से प्रभाव डालता है। चांद से आपकी नींद तो गायब हो सकती है, लेकिन ये आपकी एनर्जी भी बढ़ा सकता है। दरअसल, रिसर्च में ये भी सामने आया है कि जैसे-जैसे चांद बढ़ता है, आपको मोटिवेशन भी मिलता है। इससे आपको एनर्जी भी मिल सकती है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूर्णिमा के चांद से समुद्र की लहरों में आवेग बढ़ जाता है। 

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article