Makhan-mishri benefits: जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस बार ये 18 व 19 अगस्त को मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण के भक्त इस दिन व्रत रखकर उनकी पूजा पाठ करते हैं। इस दिन उन्हें भोग के रूप में माखन और मिश्री खिलाया जाता है। दरअसल, कान्हा जी को माखन बहुत पसंद था। वह इसे बहुत चाव से खाते थे। ऐसे में भगवान के जन्मदिन के मौके पर भी उन्हें माखन और मिश्री का भोग लगाया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि माखन और मिश्री न केवल स्वाद बल्कि हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं माखन और मिश्री खाने के फायदों के बारे में-
इम्यूनिटी बढ़ाए
मिश्री और माखन को खाने से इम्यूनिटी में सुधार होता है। इसके साथ ही सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन से लड़ने में भी मदद मिलती है। तो अगर आपकी इम्यूनिटी भी कमजोर है, तो आप इसके लिए माखन और मिश्री का सेवन कर सकते हैं।
याद्दाश्त मजबूत बनाए
जिन लोगों की याद्दाश्त कमजोर होती है या फिर कोई बात लंबे समय तक याद नहीं रहती है, तो आप मिश्री और माखन का सेवन कर सकते हैं। ये ब्रेन के लिए तो अच्छा होती ही है, साथ ही इसके सेवन से शरीर का विकास भी तेजी के साथ होता है।
पाचन को दुरुस्त बनाए
मिश्री और माखन को खाने से पाचन शक्ति में भी सुधार होता है। जहां मिश्री में कई पाचक गुण मौजूद होते हैं, वहीं माखन भी पाचन के लिहाज से अच्छा माना जाता है। इसलिए खाना खाने के बाद आप माखन और मिश्री खा सकते हैं।
वजन कम करने में कारगर
मिश्री और माखन के सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। दरअसल, सफेद माखन मेटाबॉलिड्म बूस्ट करने में मददगार होता है। इसे जरूरी मात्रा में खाया जाए, तो इससे वजन कम किया जा सकता है।
( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता. किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें.)

