हेल्थ

छोटा फल चमत्कारी फायदे, हेल्थ का पावरहाउस कहलाता है आंवला, शरीर को बनाएं अंदर से मजबूत

Health Benefits Of Amla: आंवला किसी वरदान से कम नहीं है। भारतीय आयुर्वेद में एक अत्यंत महत्वपूर्ण औषधि है। शरीर को मजबूत, तंदुरुस्त और ऊर्जावान बनाने के लिए आपको रोजाना आंवला खाना चाहिए। रोजाना आंवला खाने के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं इसके बारे में यहां डिटेल में बताया गया है।

Image

Health benefits of Amla (photo: canva)

Amla Benefits: आंवला हमारे स्वास्थ्य के लिए एक अद्भुत सुपरफूड है। विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट्स और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर आंवला भारतीय आयुर्वेद में एक अत्यंत महत्वपूर्ण औषधि के रूप में जाना जाता है जिसके रोजाना सेवन से ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं जो आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आंवला एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है जो त्वचा की देखभाल करने में काफी ज्यादा असरदार होता है। नियमित आंवला खाने से त्वचा की चमक और निखार बढ़ती है और ये झुर्रियों और डार्क स्पॉट्स की समस्या कम करता है।

आंवला बालों के स्वास्थ्य के लिए भी काफी ज्यादा फायेदमंद होता है। आंवला में मौजूद एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण बालों की जड़ों को पोषण देते हैं। डैंड्रफ और रूसी जैसी समस्याएं भी इसके नियमित सेवन से दूर होती हैं। रोजाना सुबह खाली पेट आंवला का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। आंवला में फाइबर और प्राकृतिक एसिड की उपस्थिति होती है जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है। गैस, अपच और पेट की सूजन जैसी समस्याओं में भी आंवला काफी कारगर साबित होता है।

आंवला में विटामिन सी काफी ज्यादा होता है जो रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार जैसी बीमारियों से बचने के लिए रोजाना आंवला का सेवन करना काफी ज्यादा असरदार साबित हो सकता है। आंवले में उपस्थित फ्लेवोनोइड और पॉलीफेनोल रक्त संचार को सुधारता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करता है। हृदय रोग से बचाव के लिए भी आंवला का सेवन एक प्रभावी उपाय है।

आंवला एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर की तरह काम करता है जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है। यह शरीर की सफाई करता है और लीवर की कार्यक्षमता को बढ़ाता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article