हेल्थ

रहना चाहते हैं बीमारियों से दूर, तो सुबह खाली पेट करें बस इस एक चीज के जूस का सेवन, जानें बनाने का तरीका

Tomato Juice benefits: सेहतमंद रहने के लिए लोग वैसे तो कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं लेकिन एक ऐसी चीज है जिसके जूस का सेवन करने से आप खुद को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। हम यहां बात कर रहे हैं टमाटर की। टमाटर सेहत का खजाना माना जाता है। सुबह खाली पेट टमाटर के जूस का सेवन करने से आप खुद को कई तरह की समस्याओं से भी बचा सकते हैं।

Image

Tomato Juice benefits

Tomato Juice benefits: सेहतमंद रहने के लिए लोग वैसे तो कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं लेकिन एक ऐसी चीज है जिसके जूस का सेवन करने से आप खुद को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। हम यहां बात कर रहे हैं टमाटर की। टमाटर सेहत का खजाना माना जाता है। सुबह खाली पेट टमाटर के जूस का सेवन करने से आप खुद को कई तरह की समस्याओं से भी बचा सकते हैं। पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर टमाटर शरीर को विटामिन और मिनरल देना का काम करता है और साथ ही पाचन और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। अगर आप नियमित रूप से टमाटर के जूस का सेवन करते हैं तो आप खुद को फिट रखने के साथ साथ कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। ऐसे में जानिए टमाटर के जूस का सेवन करने के क्या फायदे होते हैं।

सुबह खाली पेट टमाटर का जूस पीने के फायदे - Benefits of drinking tomato juice on empty stomach

पोषक तत्वों से भरपूर

टमाटर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सुबह खाली पेट टमाटर का जूस पीने से शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं जो आपको फिट एंड हेल्दी रखने में मदद करता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

टमाटर में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें लाइकोपीन, पोटेशियम, फोलेट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

सुबह खाली पेट टमाटर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को टमाटर के जूस का सेवन करना चाहिए।

इम्यून सिस्टम

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर टमाटर का जूस ब्लोटिंग मैनेजमेंट करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से वायरल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल करे कंट्रोल

टमाटर के जूस में लाइकोपीन होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाता है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article