हेल्थ

एल्युमिनियम फॉइल या बटर पेपर क्या है रोटी पैक करने का बेस्ट ऑप्शन, सही जवाब बचा सकता है आपकी जान

खाना पैक करते समय सभी के दिमाग में एक सवाल जरूर होता है कि रोटी पैक करने के लिए एल्युमिनियम फॉइल या बटर पेपर दोनों में से क्या बेहतर है। यदि आप भी इसी सवाल के जवाब में हमेशा उलझते हैं, तो आपको आज हम इसका सही और सटीक जवाब देने की कोशिश करेंगे।

Image

food packging

हम ज्यादातर समय घर से बाहर जाते हुए टिफिन में खाना पैक करवा के साथ में ले जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टिफिन पैक होने में जिस पैकिंग पेपर का इस्तेमाल किया जाता है, वह आपके लिए कितना सेफ है। जी हां आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि एल्युमिनियम फॉइल और बटर पेपर दोनों में से खाना पैक कराने के लिए आपकी सेहत के लिए क्या बेहतर ऑप्शन है। क्योंकि हम ज्यादातर फॉइल पेपर या बटर पेपर का इस्तेमाल ही खाना पैक करने के लिए करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि एल्युमिनियम फॉइल और बटर पेपर दोनों में से आपकी सेहत के लिए क्या बेहतर है?

एल्युमिनियम फॉइल पेपर पैकिंग

यदि आप एल्युमिनियम फॉइल में खाना पैक करना चाहते हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि फॉइल में मौजूद एल्युमिनियम के कण आपके खाने में रिलीज हो सकते हैं। इसलिए कहा जाता है कि गर्म खाने को और विटामिन सी यानी खट्टी चीजों को एल्युमिनियम फॉइल में कभी भी पैक नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये आपकी गट हेल्थ, ब्रेन हेल्थ और बोन हेल्थ पर नकारात्मक असर डाल सकता है।

बटर पेपर पैकिंग

आपको बता दें कि खाना पैक करने के लिए बटर पेपर को सेल्युलोज से बनाया जाता है। ये खाने को पैक करने के लिए सबसे सुरक्षित ऑप्शन है। बटर पेपर से खाना पैक करने से न केवल खाने में मौजूद फालतू तेल एब्जॉर्ब हो जाता है, बल्कि आपका खाना ज्यादा देर तक सुरक्षित रहता है। इसलिए यदि आप बटर पेपर और एल्युमिनियम फॉइल दोनों से किसी एक ऑप्शन को चुनना चाहते हैं, तो आपके लिए बटर पेपर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article