मोटापा घटाने की आसान ट्रिक, रोज पिएं घर पर बनने वाली ये आयुर्वेदिक ड्रिंक, एक्सपर्ट ने गिनाए गजब फायदे
- Authored by: Vineet
- Updated Feb 3, 2026, 07:00 AM IST
Ayurvedic Drink For Weight Loss: क्या आप भी बढ़ते मोटापे से परेशान हैं? बार-बार डाइटिंग, जिम और तरह-तरह के घरेलू नुस्खे आजमा कर थक चुके हैं, लेकिन वजन कम होने का नाम नहीं ले रहा? अगर हां, तो अब आपकी यह परेशानी जल्द दूर हो सकती है। दरअसल, एक खास आयुर्वेदिक ड्रिंक इन दिनों चर्चा में है, जिसे रोज पीने से न सिर्फ वजन तेजी से घट सकता है, बल्कि त्वचा में भी नेचुरल ग्लो आने लगता है। आइए जानते हैं इस देसी वेट लॉस ड्रिंक के बारे में विस्तार से।
तेजी से मोटापा घटाती है ये आयुर्वेदिक ड्रिंक
Ayurvedic Drink For Weight Loss: आजकल ज्यादातर लोग वजन कम करने के लिए क्रैश डाइट, सप्लीमेंट्स और हैवी वर्कआउट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन कई बार इतना सब करने के बाद भी वजन कम नहीं होता, बल्कि कमजोरी, थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होने लगता है। अगर आप भी स्ट्रिक्ट डाइट और भारी एक्सरसाइज से दूरी बनाना चाहते हैं, तो यह आयुर्वेदिक ड्रिंक आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक डॉ. चैताली राठोड़ के अनुसार, यह ड्रिंक शरीर को अंदर से डिटॉक्स करती है और मेटाबॉलिज्म को नेचुरली बूस्ट करती है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।
कौन-सी है यह देसी फैट कटर ड्रिंक
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट चैतली राठौर की मानें तो यह एक आसान लेकिन असरदार आयुर्वेदिक ड्रिंक है, जो नींबू, अदरक, शहद और पुदीने जैसी प्राकृतिक चीजों से तैयार की जाती है। यह ड्रिंक शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने, पाचन सुधारने और फैट बर्निंग प्रोसेस को सपोर्ट करने में मदद करती है। रोज इसके सेवन से ब्लोटिंग कम होती है, शरीर हल्का महसूस करता है और वजन घटाने की प्रक्रिया धीरे-धीरे आसान हो जाती है।
वजन घटाने के साथ मिलते हैं कई हेल्थ बेनिफिट्स
इस आयुर्वेदिक ड्रिंक के फायदे सिर्फ वेट लॉस तक सीमित नहीं हैं -
- वजन घटाने में मदद: मेटाबॉलिज्म तेज करती है और फैट बर्निंग प्रोसेस को सपोर्ट करती है।
- डिटॉक्सिफिकेशन: शरीर से टॉक्सिन्स निकालकर लीवर को हेल्दी रखती है।
- एनर्जी बढ़ाती है: थकान और सुस्ती कम करती है, जिससे दिनभर एक्टिव महसूस होता है।
- हार्मोनल बैलेंस: हार्मोनल इम्बैलेंस को सुधारने में मददगार।
- ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल: ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल मैनेज करने में सहायक।
- त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद: एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा में ग्लो लाते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं।
वेट लॉस ड्रिंक बनाने की विधि
डॉ. चैताली राठोड ने इस ड्रिंक की आसान रेसिपी भी शेयर की है।सामग्री:
- 1 कप पानी
- ½ नींबू का रस
- ½ छोटा चम्मच अदरक पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच शहद (इच्छानुसार)
- पुदीने के पत्ते (गार्निश के लिए)
विधि:
- पानी को हल्का गुनगुना करें।
- इसमें अदरक पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब नींबू का रस और शहद डालें।
- ऊपर से पुदीने के पत्ते डालें।
- ड्रिंक पीने के लिए तैयार है।
कब और कैसे पीने से मिलेगा ज्यादा फायदा
- इसे सुबह खाली पेट या नाश्ते से पहले पिएं।
- दिन में एक बार इसका सेवन पर्याप्त है।
- इसे गुनगुना या सामान्य तापमान पर पी सकते हैं।
यह आयुर्वेदिक वेट लॉस ड्रिंक स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। नींबू और अदरक जैसे नेचुरल इंग्रेडिएंट्स मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जिससे कैलोरी बर्निंग प्रोसेस बेहतर होती है। नियमित सेवन से पाचन सुधरता है, ब्लोटिंग कम होती है और शरीर खुद को हल्का व एनर्जेटिक महसूस करने लगता है।
यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है!
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।