Types Of Water For Weight Loss In Hindi: आजकल ज्यादातर लोग वजन घटाने का रास्ता मुश्किल डाइट और लंबे जिम से जोड़ते हैं। लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट नेहा परिहार बताती हैं कि ऐसा जरूरी नहीं है। बिना सख्त डाइटिंग के भी आप बस कुछ खास तरह का पानी पीकर वजन घटा सकते हैं। इन पाँच पानी को नियमित रूप से पीने से न केवल आपका मेटाबॉलिज्म तेज होगा, बल्कि पेट की चर्बी भी धीरे-धीरे कम होती जाएगी। इसके अलावा ये ड्रिंक्स आपकी स्किन, डाइजेशन और बॉन हेल्थ को भी सुधारते हैं। चलिए, जानते हैं कौन-कौन से हैं ये पानी।
5 पानी जो बिना डाइटिंग वेट लॉस में मदद करेंगे - Natural Water That Helps In Weight Loss In Hindi
1. चिया सीड्स का पानी (Chia Seeds Water)
चिया बीज घुलकर जेल जैसा बनते हैं, जिससे भूख कम लगती है और पेट भरा हुआ महसूस होता है। साथ ही ये हड्डियों को मजबूत करने और पाचन सुधारने में मददगार हैं। यह त्वचा और डाइजेशन दोनों पर सकारात्मक असर डालता है।
2. मेथी दाना का पानी (Fenugreek Water)
मेथी पानी हार्मोन बैलेंस करता है, ब्लड शुगर नियंत्रित रखता है और एसिडिटी को शांत करता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और भूख भी नियंत्रित करता है।
3. जीरा का पानी (Cumin Water)
जीरे का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज़ करता है और पाचन भी सुधारता है। इससे स्किन हेल्थ भी बेहतर होती है और वसा जलने में सहायता मिलती है।
4. सौंफ का पानी (Fennel Water)
सौंफ का पानी वेट लॉस के साथ ब्लड प्रेशर कंट्रोल और आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह लैक्टेशन को भी बढ़ावा देता है और एसिडिटी कम करता है।
5. दालचीनी का पानी (Cinnamon Water)
दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसका पानी हार्ट हेल्थ में सुधार लाता है और महिलाओं में पेट दर्द एवं पीरियड्स के दर्द में भी राहत देता है।
उपयोग की सलाह
इन पानी को सबसे अच्छा रिजल्ट पाने के लिए खाली पेट या भोजन से पहले पिएं। इनका असर तब और बेहतर होता है जब इन्हें संतुलित आहार और नियमित हल्की एक्सरसाइज के साथ प्रयोग किया जाए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
