हेल्थ

उल्टी और डायरिया की समस्या कर रही है परेशान, जल्द राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 24, 2023, 07:12 PM IST

गर्मियों में गलत खान पान की वजह से उल्टी और डायरिया की समस्या होने लगती है। इसकी वजह से काफी कमजोरी महसूस होती है। उल्टी और डायरिया की वजह से शरीर काफी कमजोर हो जाता है।

Image

उल्टी और डायरिया के लिए आयुर्वेदिक उपाय (Source:istock)

Ayurvedic Remedies for Vomiting and Diarrhea in Hindi: मौसम बदलने के साथ ही लोग बीमार पड़ने लगते हैं। कई बार गलत खान पान की वजह से भी लोग बीमार पड़ जाते हैं। गर्मियों में गलत खान पान की वजह से उल्टी और डायरिया की समस्या होने लगती है। इसकी वजह से काफी कमजोरी महसूस होती है। उल्टी और डायरिया की वजह से शरीर काफी कमजोर हो जाता है। उल्टी और डायरिया की समस्या होने पर लोग तुरंत दवाओं का सेवन करते हैं ताकि इसे रोका जा सके। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि आयुर्वेदिक उपाय के जरिए भी इस समस्या को ठीक किया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ आयुर्वेदिक उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से उल्टी और डायरिया जैसी समस्या को ठीक किया जा सकता है।

Ayurvedic Remedies for Vomiting and Diarrhea in Hindi- उल्टी और डायरिया के लिए आयुर्वेदिक उपाय

अदरक

औषधीय गुणों से भरपूर अदरक उल्टी और डायरिया में काफी कारगर साबित होता है। अदरक पेट और पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करता है। इसके सेवन से अपच के कारण होने वाली उल्टी ठीक होती है। अदरक में पाए जाने वाले गुण डायरिया की समस्या को भी ठीक करते हैं। ऐसे में उल्टी और डायरिया होने पर तुरंत अदरक का सेवन करें।

करी पत्ता

उल्टी और डायरिया की समस्या को ठीक करने के लिए करी पत्ता का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आप करी पत्तों का जूस निकालें। अब इसमें नींबू और शहद मिलाएं। इसके बाद इसका सेवन करें। इसके सेवन से उल्टी और डायरिया से तुरंत आराम मिलेगा। इसके साथ ही डायरिया से होने वाली कमजोरी भी दूर होगी।

दही

उल्टी और डायरिया में दही बहुत कारगर साबित होता है। दही में मौजूद गुण कीटाणुओं से लड़ने में मदद करते हैं। दही के सेवन से अपच की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही इसके सेवन से उल्टी और डायरिया की वजह से होने वाली कमजोरी भी दूर होती है। ऐसे में उल्टी और डायरिया होने पर दही का सेवन जरूर करें।

सौंफ का पाउडर

सौंफ का पाउडर उल्टी और डायरिया की समस्या होने पर काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए आप आधा चम्मच सौंफ का पाउडर लें। इसमें आधा चम्मच सौंठ का पाउडर मिलाएं और पानी के साथ इसका सेवन करें। ज्यादा उल्दी और दस्त होने पर दिन में 2-3 बार इसका सेवन करें।

सरसों के बीज

एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर सरसों का बीज उल्टी और डायरिया की समस्या को जल्दी ठीक करता है। अगर आप भी उल्टी और डायरिया की समस्या से परेशान हैं, तो सरसों के बीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए सरसों के बीज को पीसकर पाउडर बना लें। इसके बाद गुनगुने पानी में आधा चम्मच सरसों का पाउडर मिलाएं और फिर इसका सेवन करें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

रितु राज
Ritu raj author

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां... और देखें

End of Article