वर्ल्ड सिनेमा

Priyanka Chopra की बेटी मालती की ये फोटो देख खुशी से झूम जाएगा दिल, बारिश के मजे लेती नजर आईं छोटी शहजादी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 10, 2024, 11:22 AM IST

Priyanka Chopra Jones Daughter Malti: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेटी मालती की फोटोज शेयर की हैं। प्रियंका की बेटी मालती काफी क्यूट हैं और उनकी ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, आइए मालती की इन फोटोज पर एक नजर डालते हैं।

Image

Priyanka Chopra Shares Malti Marie photos

Priyanka Chopra Jones Daughter Malti: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनम (Priyanka Chopra Jones) ने अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई चीजें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करती रहती हैं अब एक्ट्रेस ने बेटी मालती की फोटोज शेयर की हैं। प्रियंका की बेटी मालती काफी क्यूट हैं और उनकी ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बेटी मालती मैरी अक्सर अपनी क्यूट हरकतों से सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लेती हैं। मप्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर अपने नन्हें बच्चे के साथ बिताए अनमोल पलों को साझा करती रहती हैं।

हाल ही में, प्रियंका ने मालती की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें बरसात के दिन का आनंद ले रही हैं। इन तस्वीरों में मालती मैरी की प्यारी सी शरारतों की भी झलक दिख रही है। मालती की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी हैं। आइए इनपर एक नजर डालते हैं।

बारिश के मजे लेती नजर आईं मालती मैरी

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास की एक तस्वीर साझा की हैं। नन्हीं मंचकिन अपनी पिंक ड्रेस के साथ बैंगनी रंग के जूते और अपने ऊपर सफेद रेनकोट ढके हुए बेहद प्यारी लग रही हैं। मालती बालकनी में बबल मेकर खिलौने के साथ खुशी से खेलती नजर आ रही हैं। इस बीच अब मालती मैरी की ये तस्वीर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, उनका मानना है कि बचपन में मालती काफी इंजॉय करती नजर आती हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article