टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'काशवी फरारी और लव...', Scout OP की घटिया बात पर बौखलाईं Kaashvi, चिढ़कर लाइव स्ट्रीमिंग की बंद

Kaashvi On Scout OP Viral Statement On Love Gill: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और गुल्लू ने लव गिल के लिए काफी कुछ कहा है। इस दौरान काशवी का भी जिक्र किया, जिसपर काशवी ने रिएक्ट किया है।

Image

bigg boss 20: kaashvi hiranandani, scout op, love gill (photo credit- instagram)

Kaashvi On Scout OP Viral Statement On Love Gill: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में स्काउट ओपी (Scout OP) और गुल्लू की बातचीत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। बॉयज टॉक के नाम पर स्काउट और गुल्लू ने लव गिल के बारे में ढेर सारी बातें कीं। इस मौके पर स्काउट ने लव गिल पर ट्रॉमा देने का आरोप लगाया। वहीं, अब बीते एपिसोड में दोनों की पूरी बातचीत दिखाई गई, जिसमें खुलासा हुआ कि स्काउट लव गिल की तुलना चीप गाड़ी से करते हैं और अपनी मंगेतर काशवी को फरारी का टैग देते हैं। इस पूरे वीडियो पर अब काशवी का रिएक्शन जमकर वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'प्रिंस एंड प्रॉस्टिट्यूट', Sapna Choudhary से तलाक के बीच Veer Sahu का धमाका, इंस्टाग्राम से गायब हुईं एक्ट्रेस

    काशवी और लव पर स्काउट का शॉकिंग बयान

    बिग बॉस 20 में हुई बातचीत में गुल्लू के सामने स्काउट ने काशवी की तारीफ करते हुए बताते हैं कि गेमिंग कॉम्यूनिटी में काशवी को बहुत प्यार किया जाता है। उसे सभी लोग बहन की तरह देखते हैं और इसी वजह से वहां के लोग लव गिल से नफरत करते हैं और अब सभी लोग उनका गुस्सा लव गिल पर निकाल रहे हैं। इसके बाद स्काउट गुल्लू को गाड़ी पर बात कहते हैं। वह कहते हैं, 'ये तो वैसे बात हो गई। तेरे पास फरारी है और तू रोज फरारी पर घूम रहा है। तुझे चुल रहती है कि चीप कार चलानी है पर...।' स्काउट की इस बात को गुल्लू पूरा करते हुए कहते हैं, 'मजा तो चीप कार चलाने में है।' स्काउट इस बात पर हामी भी भरते हैं और कहते हैं, 'अगर फरारी सर्विसिंग या फिर मेंटेनेंस नहीं है तेरे पास तो...।' इस मौके पर दोनों ही हंसने लग जाते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Divyanka Tripathi के घर जश्न का माहौल, 6 महीने के हुए जुड़वां बेटे, सामने आईं फोटोज को देख उछला फैंस का मन

      काशवी हीरानंदानी का शॉकिंग रिएक्शन

      काशवी हीरानंदानी ने स्काउट ओपी और गुल्लू की पूरी बातचीत को काफी ध्यान से सुना है और इस पर अपना रिएक्शन दिया है, जो काफी शॉकिंग है। काशवी ने इस बातचीत को सुनने के कुछ सेकंड बाद ही अचानक ही लाइव स्ट्रीमिंग को बंद कर दिया, जिससे साफ है कि काशवी को गुल्लू और स्काउट की बातचीत जरा भी पसंद नहीं आई। काशवी के रिएक्शन से जुड़ा पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका गुस्सा साफ नजर आ रहा है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article