साउथ मूवीज

Gunmaaster G9 X Review: 'गनमास्टर G9' को मिला मिस्क रिएक्शन, इमरान हाशमी के अंदाज की हुई तारीफ

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 27, 2026, 10:29 AM IST

Gunmaaster G9 X Review: इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर G9' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले शो के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है।

Image

इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' का ट्विटर रिव्यू आया सामने, अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार ने भी जीता दिल (Image Source: Gunmaaster G9 Movie)

Gunmaaster G9 X Review: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) अपनी नई फिल्म गनमास्टर G9 (Gunmaaster G9) के साथ सिनेमाघरों में पहुंच चुके हैं। फिल्म में उनके साथ जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh), अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) और अभिषेक सिंह (Abhishek Singh) भी अहम रोल में हैं। आदित्य दत्त (Aditya Datt) के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही काफी चर्चा थी। खास तौर पर इमरान और जेनेलिया की नई जोड़ी। अब फिल्म देखने के बाद लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं लोग एक्स पर क्या लिख रहे हैं।

एक्शन, क्लाइमैक्स और म्यूजिक की हो रही तारीफ

फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने इसके एक्शन सीक्वेंस, कहानी में आने वाले ट्विस्ट और क्लाइमैक्स की तारीफ की है। एक यूजर ने फिल्म को 'प्योर ब्लॉकबस्टर मटेरियल' बताते हुए लिखा कि हम इमरान हाशमी के दौर में जी रहे हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने फिल्म देखने के बाद इसे ब्लॉकबस्टर बताया और कहा कि इसका एक्शन और सरप्राइज दर्शकों को बांधे रखते हैं। कुछ लोगों ने फिल्म के म्यूजिक को भी पसंद किया है। इसके अलावा कई यूजर्स फिल्म में कमी निकलाते हुए भी नजर आए। किसी को स्टोरी में दम नहीं दिखा, तो कोई एक्शन को ओवर बताता हुआ नजर आया।

क्या है 'गनमास्टर G9' की कहानी?

आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी 'गनमास्टर G9' में इमरान हाशमी ईश्वर का किरदार निभा रहे हैं, जबकि जेनेलिया देशमुख आरती के रोल में हैं। कहानी ईश्वर और आरती के रिश्ते के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है। आरती को बचाने की कोशिश में ईश्वर का सामना खतरनाक दुश्मनों से होता है और उसकी जिंदगी वायलेंस की दुनिया में उलझ जाती है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना देसू नाम के विलेन का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म गनमास्टर G9 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article