NDA Exam Date 2027, NDA Ka Exam Kab Hoga: एनडीए यानी नेशनल डिफेंस अकेडमी (National Defence Academy) की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की (NDA Exam Date 2027) जाती है। इसका आयोजन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से किया जाता है। एनडीए परीक्षा का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अफसर बनने के इच्छुक युवाओं का चयन करना है। इस परीक्षा के माध्यम से 12वीं पास या 12वीं में पढ़ रहे योग्य उम्मीदवारों को देश की तीनों सेनाओं में अधिकारी बनने का अवसर मिलता है। आमतौर पर यह परीक्षाएं अप्रैल और सितंबर में होती हैं। इस बीच अभ्यर्थी जानना चाहते हैं कि एनडीए 2027 का एग्जाम कब होगा?
NDA Exam Kab Hoga 2027: एनडीए 2027 का एग्जाम कब होगा?
बता दें एनडीए 1 (NDA & NA 1) 2027 की परीक्षा 11 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। वहीं एनडीए 2, एनए 2 (NDA & NA 2) 2027 की परीक्षा 19 सितंबर 2027 को आयोजित की जाएगी।
UPSC NDA & NA 1 Exam Date 2027: Check Here
NDA Ka Exam Hindi Me Hota Hai Ya English Me: एनडीए का एग्जाम हिंदी में होता है या इंग्लिश में
एनडीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे अधिकतर उम्मीदवारों का सवाल है कि परीक्षा हिंदी में होती है या इंग्लिश में? बता दें नेशनल डिफेंस अकेडमी (National Defence Academy) का पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित किया जाता है। आप अपनी सुविधानुसार किसी भी भाषा में प्रश्न पत्र पढ़कर उत्तर दे सकते हैं।
NDA Ke Liye Form Kab Bhare Jaenge: एनडीए के लिए फॉर्म कब भरे जाएंगे
एनडीए और एनए 1 के लिए आवेदन 2 दिसंबर 2026 से शुरू होगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 11 अप्रैल 2027 है। यहां आवेदन के लिए आवेदन शुल्क अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस निशुल्क है।
