हरियाणवी

तलाक लेते ही पति के नाम का टैटू हटवाती दिखीं Sapna Choudhary? वीडियो हुआ वायरल

हरियाणवी इंडस्ट्री की डांसिंग क्वीन और सिंगर सपना चौधरी को लेकर हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो तलाक के बाद एक्स-पति वीर साहू के नाम के टैटू को रिमूव करा रही हैं।

Image

सपना ने हटाया वीर के नाम का टैटू (Pic Credit: Instagram)

हरियाणवी इंडस्ट्री की डांसिंग क्वीन और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सपना चौधरी ने वीर साहू के साथ अपनी 6 साल की शादी को खत्म करने का फैसला ले लिया है। तलाक की खबरों के बाद सपना चौधरी को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू के नाम का टैटू हटवा दिया है। यह बात इसलिए भी सामने आई है क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सपना को टैटू रिमूव कराते हुए देखा जा सकता है।

सपना चौधरी का इंटरनेट पर एक वीडियो बड़ी तेजी आग की फैल रहा है, जिसमें उन्हें अपने पति वीर साहू के नाम के टैटू को हटवाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि सपना चौधरी ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभी तक अपनी से कोई रिएक्शन नहीं दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरना भी सपना चौधरी ने इस टैटू को हटवाने की बात कही थी। टैटू हटवाने की खबर को लेकर अभी किसी आधिकारिक पुष्टि के बिना इसे महज सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा के तौर पर ही देखना चाहिए।

सपना चौधरी ने साल 2020 में वीर साहू से लव मैरिज की थी। शादी के 6 सालों के बाद सपना चौधरी ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया। सपना चौधरी के दो बच्चे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का हिस्सा भी रह चुके हैं। उन्होंने 'द 50' शो भी किया था। वहीं दूसरी ओर फैन्स उनके डांस के दीवाने हैं। सपना को अब तक कई हरियाणा के सुपरहिट गानों में डांस करते हुए देखा गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article