Robert Downey Jr to Return As Iron Man: रॉबर्ट डॉनी जुनियर (Robert Downey Jr) को उन हॉलीवुड एक्टर्स की लिस्ट में डाल सकते हैं, जिन्हें भारत में भी काफी प्यार मिलता है। मार्वल यूनिवर्स की जान और शान आयरन मैन (Iron Man) के आइकॉनिक किरदार में रॉबर्ट डॉनी जुनियर काफी पसंद किया जाता है। मार्वल यूनिवर्स में उनकी फैन फॉलोइंग काफी अधिक है, अब एक्टर ने बताया है कि वह अपनी आयरन मैन के रोल में वापसी करना चाहते हैं। आयरन मैन की जैसे ही बात होते है तो सीधा रॉबर्ट डॉनी जुनियर का छवि दिमाग में आ जाती है।
एक्टर को इस आइकॉनिक रोल के लिए खूब सराहना भी मिली है, इसी वजह से अब रॉबर्ट ने भी इस रोल को दोबारा करने की इच्छा जाहिर की है। एक्टर का ये बयान सोशल मीडिया पर फैंस के बीच भी काफी तेजी से वायरल होने लगा है, एक्टर को इस रोल में देखने के लिए फैंस भी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
टॉनी स्टार्क के रोल में होगी रॉबर्ट डॉनी जुनियर की वापसी
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह टोनी स्टार्क के रूप में दोबारा वापसी करने वाले हैं, तो डाउनी ने खुलासा किया, 'खुशी से। यह मेरे डीएनए का बहुत बड़ा हिस्सा बन गया है। मुझे लगता है कि उस रोल ने मुझे चुना है और देखो, मैं हमेशा कहता हूं, केविन फीगे के खिलाफ दांव लगाना एक हारी हुई शर्त है। वह हमेशा जीतेगा।'
