बॉक्स ऑफिस

Gunmaaster G9 BO Prediction Day 1: 'ये प्रेम मोल लिया' के आगे पानी मांग जाएगी इमरान की फिल्म, इतनी होगी कमाई

Gunmaaster G9 Box office Prediction Day 1: इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म 'गनमास्टर जी9' (Gunmaaster G9) को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उसके मुताबिक यह पहले दिन निराशाजनक ओपनिंग लेगी।

Image

'ये प्रेम मोल लिया' को मात नहीं दे पाएगी 'गनमास्टर जी9' (Pic Credit: Instagram)

Gunmaaster G9 Box office Prediction Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) की फिल्म 'गनमास्टर जी9' (Gunmaaster G9) ने 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस मूवी के साथ एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस शरवरी की फैमिली ड्रामा फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' (Yeh Prem Mol Liya) को आज ही के मेकर्स ने रिलीज किया है। दोनों ही फिल्मों को देखने के लिए दर्शक बेताब नजर आ रहे हैं। दोनों फिल्मों के क्लैश से इनके बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा असर देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर होने वाले कलेक्शन की रेस में 'गनमास्टर जी9' से 'ये प्रेम मोल लिया' आगे निकलने वाली है।

'ये प्रेम मोल लिया' को मात नहीं दे पाएगी 'गनमास्टर जी9'

इमरान हाशमी और जेनेलिया की फिल्म 'गनमास्टर जी9' की रिलीज से पहले केवल 10 से 11 हजार ही टिकट्स की बिक्री हुई। एडवांस बुकिंग के इन आंकड़ों को देखते हुए फिल्म की पहले दिन की कमाई को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 3 करोड़ से 4 करोड़ रुपये के बीच ही कमाई कर सकती है। वहीं दूसरी ओर 'ये प्रेम मोल लिया' की बात करें तो यह मूवी ओपनिंग डे पर 6 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने में कामयाब रहेगी।

अब अगर 'गनमास्टर जी9' को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स की तरफ से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है तो यह शनिवार और रविवार को अच्छी खासी कमाई करने में सफल हो सकती है। आदित्य दत्त निर्देशित बनी 'गनमास्टर जी9' एक रोमांटिक एक्शन फिल्म है। फिल्म में इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। इस मूवी अपारशक्ति खुराना और अभिषेक सिंह अहम रोल में हैं। फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर ने किया है। यह एसआरई स्टूडियो एलएलपी के बैनर तले बनी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article