Rihanna Performance Anant- Radhika Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी का पहला दिन धमाकेदार रहा। रिहाना के परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। रिहाना ने जामनगर में अपना कॉन्सर्ट किया। इस कॉन्सर्ट में बॉलीवुड और स्पोर्ट्स के स्टार्स और कई बिजनेसमैन शामिल हुए थे। पहली बार में रिहाना ने परफकॉर्मेंस दी है। सिंगर का कॉन्सर्ट धुआंधार रहा जिसे सभी ने एन्जॉय किया।
सिंगर का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में रिहाना गाना गाते हुए और शानदार डांस मूव्स करते हुए नजर आ रही हैं। रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया। परफॉर्मेंस के बाद रिहाना ने अनंत और राधिका को उनकी नई जिंदगी के लिए बधाई दी।
रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस से जमाया रंग
इतना ही नहीं रिहाना ने अंबानी परिवार के साथ स्टेज पर डांस भी किया। रिहाना और अंबानी परिवार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। रिहाना के वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। रिहाना अपनी परफॉर्मेंस के बाद अमेरिका लौट गई हैं।
सिंगर ने पैपराजी को एयरपोर्ट पर जमकर पोज दिया है। रिहाना और उनकी टीम भारत आकर काफी खुश थी। उनकी टीम ने एयरपोर्ट 'इंडिया- इंडिया' कहा। इतना ही गुजराती में 'केम छो' भी बोला। रिहाना ने कहा कि वो भारत से बेहद प्यार करती हैं। वो यहां दोबारा जरूर वापस आएंगी। ये उनका अब तक का बेस्ट शो था। रिहाना से पहले साल 2018 में ईशा अंबानी और आनंद पिरामल के संगीत में हॉलीवुड सिंगर बियोंसे ने परफॉर्म किया था।
