Anant-Radhika की कॉकटेल पार्टी में एक से एक बनकर आए बॉलीवुड सितारे, रिहाना की धुआंधार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल

Anant Ambani-Radhika Merchant Cocktail Party Photos: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी का आगाज जामनगर में हो चुका है। बीती रात कॉकटेल पार्टी थी, जिसमें बॉलीवुड सितारों ने तो रंग जमाया ही। वहीं रिहाना के परफॉर्मेंस ने भी समा बांध दिया।

Authored by: आशना मलिकUpdated Mar 2 2024, 08:34 IST
अनंत-राधिका ीक कॉकटेल पार्टी से जुड़ी फोटोज वायरलImage Credit : Instagram01 / 10

अनंत-राधिका ीक कॉकटेल पार्टी से जुड़ी फोटोज वायरल

Anant Ambani-Radhika Merchant Cocktail Party Photos: देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट क साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जामनगर में उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी का आगाज हो चुका है, जिसमें बड़े-बड़े बिजनेसमैन और नेताओं के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की कॉकटेल पार्टी से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो ही हैं, जिसमें बॉलीवुड सितारे तो एक से बढ़कर एक लुक में दिखे ही। वहीं रिहाना ने भी शाम में चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन फोटोज पर-

कातिलाना लगीं आलिया भट्टImage Credit : Instagram02 / 10

कातिलाना लगीं आलिया भट्ट

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की कॉकटेल पार्टी के लिए आलिया भट्ट ने ऑफशोल्डर डीपनेक ड्रेस पहनी थी, जिसमें उनका लुक बेहद कमाल का लगा।

सैफ और करीना ने दिखाया रॉयल अंदाजImage Credit : Instagram03 / 10

सैफ और करीना ने दिखाया रॉयल अंदाज

करीना कपूर और सैफ अली खान ने कॉकटेल पार्टी पर साथ में पोज दिया। उनकी तस्वीर में ही नवाबी साफ झलक रही थी। उनके साथ-साथ तैमूर ने भी सुर्खियां बटोरीं।

अजय, अक्षय और अमान ने साथ दिये पोजImage Credit : Instagram04 / 10

अजय, अक्षय और अमान ने साथ दिये पोज

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की कॉकटेल पार्टी में अजय देवगन और अक्षय कुमार ने साथ में पोज दिया। बता दें कि दोनों कई फिल्में साथ कर चुके हैं। उनके अलावा अमान देवगन भी नजर आए, जो कि जल्द ही डेब्यू करने वाले हैं।

एक-दूजे की आंखों में खोए-दीपिका रणवीरImage Credit : Instagram05 / 10

एक-दूजे की आंखों में खोए-दीपिका रणवीर

रणवीर सिंह जहां व्हाइट सूट में दिखे तो वहीं दीपिका पादुकोण ने ब्लैक ड्रेस पहनी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं। इस दौरान दोनों एक-दूजे की आंखों में खोए नजर आए।

करीना कपूर के लुक ने लूट ली महफिलImage Credit : Instagram06 / 10

करीना कपूर के लुक ने लूट ली महफिल

करीना कपूर ने कॉकटेल पार्टी में साड़ी पहनकर एंट्री की, जिसमें उनका लुक बेहद शानदार लगा। करीना कपूर को देख फैंस भी बोले, "ये कभी निराश नहीं करतीं।"

दीपिका के कातिलाना अंदाज ने जीता फैंस का दिलImage Credit : Instagram07 / 10

दीपिका के कातिलाना अंदाज ने जीता फैंस का दिल

दीपिका पादुकोण ने ब्लैक ड्रेस पहन कहर ढाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बता दें कि एक्ट्रेस जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं, जिसकी जानकारी भी उन्होंने खुद ही दी थी।

प्यारी लगीं जेनेलिया डिसूजाImage Credit : Instagram08 / 10

प्यारी लगीं जेनेलिया डिसूजा

जेनेलिया ने भी कॉकटेल पार्टी के लिए ब्लैक ड्रेस पहनी, जिसमें वह हद से ज्यादा खूबसूरत लगीं। जेनेलिया का लुक देख लोग तारीफ करते नहीं थक रहे।

कियारा आडवाणी ने ढाया कहरImage Credit : Instagram09 / 10

कियारा आडवाणी ने ढाया कहर

कियारा आडवाणी ने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहन ग्लैमरस अंदाज दिखाया। बता दें कि वह अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ यहां आई हैं।

खूबसूरत लगीं राधिका मर्चेंटImage Credit : Instagram10 / 10

खूबसूरत लगीं राधिका मर्चेंट

राधिका मर्चेंट ने कॉकटेल पार्टी के लिए ब्लेक लाइवली का मेटगाला लुक अपनाया, जिसमें वह बेहद प्यारी लगीं। उनके अलावा नीता अंबानी की खूबसूरती भी देखने लायक रही।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!