Nabil Gabol praises Rakesh Bedi's in Dhurandhar: मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। बीते साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस मूवी ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया। इस मूवी में रणवीर सिंह से लेकर अक्षय खन्ना सहित सभी एक्टर्स की एक्टिंग की खूब तारीफ की गई। खास बात यह है कि जमील जमाली का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी ने इंडिया में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान की ऑडियंस का भी खूब ध्यान खींचा। 'धुरंधर' देखने के बाद कई लोगों ने इस रोल की तुलना पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल से की थी। अब खुद नबील गबोल ने भी राकेश बेदी की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है।
नबील गबोल ने बंधे राकेश बेदी की तारीफों क पुल
कंटेंट क्रिएटर नवीन गिरी संग बात करते हुए नबील गबोल ने राकेश बेदी के लिए एक दिल को छू लेने वाला मैसेज शेयर किया। राकेश बेदी के काम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'राकेश बेदी एक अभिनेता हैं। वह एक आर्टिस्ट हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हम दिखने में एक जैसे लग सकते हैं। हमारा दिल, हमारा खून, हमारा चेहरा सब एक जैसा हो सकता है। मैं पर्सनल नहीं होना चाहता हूं।' गबोल ने आगे कहा, 'राकेश बेदी तक मेरा मैसेज पहुंचा देना कि मैं सीनियर एक्टर होने के नाते आपका सम्मान करता हूं और आपसे प्यार करता हूं।' (इसे भी पढ़ें: 'स्पिरिट' फिल्ममेकर रंजीत की यौन उत्पीड़न मामले में हुई गिरफ्तारी, जानिए क्या है पूरा मामला)

Rakesh Bedi
'धुरंधर' के बाद 'धुरंधर 2' में भी राकेश बेदी ने मचाया धमाल
'धुरंधर' में अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीतने वाले राकेश बेदी ने अपने किरदार को 'धुरंधर: द रिवेंज' में भी दोहराया है। जमील जमाली का किरदार दर्शकों के बीच चर्चा का एक अहम विषय बन गया है। उनके बोले का अंदाज और चलने का ढंग फिल्म में सभी को पसंद आया है। (इसे भी पढ़ें: EXCLUSIVE: अक्षय खन्ना के साथ काम करना आसान नहीं, प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा)
'धुरंधर 2' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
