बॉलीवुड

EXCLUSIVE: अक्षय खन्ना के साथ काम करना आसान नहीं, प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा

Priyadarshan on Akshaye Khanna: प्रियदर्शन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। हाल ही में जूम से बात करते हुए डायरेक्टर ने अक्षय खन्ना को संग काम करने क लेकर अपने विचार साझा किए हैं। इस दौरान उन्होंने अक्षय खन्ना को एक "मुश्किल इंसान" बताया है।

Image

Pic Credit: Instagram

Priyadarshan on Akshaye Khanna: बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई टैलेंटेड एक्टर्स मौजूद हैं। इनमें से कईयों के साथ काम करना बेहद आसान होता है, तो कईयों के नखरें फिल्ममेकर को झेलने पड़ते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि इन एक्टर्स के साथ काम करने के लिए निर्माता हर जिद को पूरा करने के लिए तैयार हो जाते हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक प्रियदर्शन ने भी हाल ही में जूम के साथ बात करते हुए ऐसे ही एक्टर के बारे में चर्चा की है, जिनके साथ काम करना थोड़ा मुश्किल होता है। प्रियदर्शन ने इस दौरान अक्षय खन्ना का नाम लिया और उन्हें "मुश्किल" बताया लेकिन साथ ही यह भी कहा कि वे उन सबसे टैलेंटेड एक्टर में से एक हैं जिनके साथ उन्होंने काम किया है।

अक्षय खन्ना संग काम करने में प्रियदर्शन को नहीं हुई दिक्कत

जूम से बात करते हुए प्रियदर्शन ने अक्षय खन्ना संग काम करने के अपने एक्सपीरियंस को साझा किया। प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार को एक "मुश्किल इंसान" बताया। उन्होंने यह भी क्लियर करते हुए कहा कि उनके साथ काम करने में प्रियदर्शन को असल में कोई दिक्कत नहीं आई। बताते चलें प्रियदर्शन और अक्षय खन्ना ने साथ में 'हंगामा', 'हलचल', 'डोली सजा के रखना', 'मेरे बाप पहले आप' और 'आक्रोश' शामिल हैं। प्रियदर्शन ने कहा, 'अक्षय खाना भी एक मुश्किल इंसान हैं। मैंने उनके साथ सात-आठ फिल्में की हैं। कोई दिक्कत नहीं हुई।' (इसे भी पढ़ें: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' के ट्रेलर की बदली रिलीज डेट, अब इस दिन मेकर्स उठाएंगे पर्दा)

प्रियदर्शन ने अक्षय खन्ना की तारीफ करते हुए बताया कि वो ऐसे एक्टर हैं जो बड़ी आसानी से एक रोल से दूसरे रोल में ढल जाते है। निर्देशक ने उदाहरण देते हुए बताया कि अक्षय ने किस तरह एक-दूसरे से बिल्कुल अपोजिट रोल्स अदा किए हैं। 'धुरंधर' में उनके इंटेंस रोल को देख लीजिए या फिर 'हंगामा' में 'वीडियोकॉन वाले जीतू' को, हर तरह के किरदार में अक्षय कुमार फिट बैठ जाते हैं। (इसे भी पढ़ें: 2019 में आई 2 घंटे 45 मिनट की इस मूवी ने निर्माताओं की रुला दिए थे खून के आंसू, दर्शकों के पल्ले नहीं पड़ी कहानी)

सलमान खान को लिए कही ये बात

प्रियदर्शन ने इस दौरान सलमान खान के साथ काम करने को लेकर भी अपने विचार साझा किए। प्रियदर्शन ने यह बताया कि कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें आपको वो जैसे हैं स्वीकार करना पड़ता है। आप उन्हें बदल नहीं सकते हैं। निर्देशक ने कहा कि एक्टर्स को फिल्म निर्माता को पसंद करना और उन पर भरोसा करना जरूरी है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि उन्हें एक इंसान के तौर पर आपको पसंद करना चाहिए।' वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियदर्शन अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी में अक्षय कुमार को लीड रोल में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article