Spirit Filmmaker Ranjith Arrested: मलयालम इंडस्ट्री के फेमस प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रंजीत बालकृष्णन को लेकर एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। 'स्पिरिट', 'तिराक्काथा' और 'इंडियन रुपी' जैसी अवॉर्ड-विनिंग फिल्मों का निर्देशन कर चुके रंजीत बालकृष्णन को 31 मार्च के दिन केरल में अरेस्ट कर लिया गया है। रंजीत के खिलाफ कोच्चि में एक एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लिया। फिल्ममेकर को इडुक्की में गिरफ्तार किया गया। अभिनेत्री के एक मूवी की शूटिंग के दौरान रंजीत द्वारा उनके साथ गलत बर्ताव करने का आरोप लगाया।
गिरफ्तार हुए साउथ डायरेक्टर रंजीत
एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने थोडुपुझा में स्थानीय अधिकारियों की मदद से रंजीत को अरेस्ट किया गया। साल 2024 में बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा ने रंजीत पर यह आरोप लगाए। इन आरोपों के लगने के बाद फिल्ममेकर ने केरल स्टेट चलाचित्र अकादमी के चेयरमैन पद से रिजाइन कर दिया था। हालांकि इस पद से हटने के बाद रंजीत ने इन आरोपों से साफ इंकार भी किया। (इसे भी पढ़ें: 2019 में आई 2 घंटे 45 मिनट की इस मूवी ने निर्माताओं की रुला दिए थे खून के आंसू, दर्शकों के पल्ले नहीं पड़ी कहानी)
मातृभूमि की एक रिपोर्ट के अनुसार रंजीत को इडुक्की में अरेस्ट किया गया। एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस और थोडुपुझा के स्थानीय अधिकारियों ने मिलकर डायरेक्टर को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर किसी काम से जा रहे थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह ऑपरेशन इडुक्की के पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर सीक्रेट तरीके से चलाया गया।

Filmmaker Ranjith Arrested
रंजीत क सबसे पहले थोडुपुझा पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इसके बाद उन्हें आगे की जांच के लिए एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस के पास भेज दिया गया। पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस की पहचान गुप्त रखने के लिए उनका नाम नहीं बताया गया है। उन्होंने फिल्म की आंतरिक शिकायत समिति (ICC) के समक्ष एक शिकायत भी दर्ज कराई थी। समिति ने इस शिकायत को रिव्यू कर इस मामले की कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए केरल पुलिस के पास भेज दिया। (इसे भी पढ़ें: EXCLUSIVE: अक्षय खन्ना के साथ काम करना आसान नहीं, प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा)
यौन उत्पीड़न का आरोप लगने से पहले भी रंजीत पर दो और मामले भी हैं। 2024 में श्रीलेखा मित्रा ने उन पर 2009 में एक मलयालम फिल्म के ऑडिशन के दौरान यौन दुराचार का आरोप लगाया था। बाद में रंजीत ने श्रीलेखा के इन आरोपों को गलत बताया था। हालांकि जुलाई 2025 में कर्नाटक हाई कोर्ट ने यौन उत्पीड़न के मामले को रद्द कर दिया। उन्होंने रंजीत के खिलाफ चल रही कानूनी कार्यवाही को समाप्त कर दिया।
