वर्ल्ड सिनेमा

फ्रेंच एक्ट्रेस Nadia Fares ने दुनिया को कहा अलविदा, फैंस को लगा झटका

Nadia Farès Died: फ्रेंच एक्ट्रेस नादिया फारेस का 57 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इस न्यूज ने सभी को हिलाकर रख दिया है। सोशल मीडिया पर सभी लोग नादिया फारेस की मौत पर दुख जता रहे हैं।

Image

नादिया फारेस का हुआ निधन (pic credit- instagram)

Nadia Farès Died: फ्रेंच एक्ट्रेस नादिया फारेस (Nadia Fares) को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे उनके फैंस के होश उड़े गए हैं। फ्रेंच एक्ट्रेस नादिया फारेस का 57 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इस न्यूज ने सभी को हिलाकर रख दिया है। नादिया फारेस की मौत की पुष्टि उनकी दोनों बेटियों ने कर दी हैं। सिलिया और शाना चेसमैन (Shana Chasman) का एक पोस्टर सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-निक जोनस की बहन का निधन, प्रियंका चोपड़ा के ससुराल में पसरा मातम)

Nadia Fares died

नादिया फारेस का हुआ निधन (pic credit-instagram)

नादिया फारेस की हुई मौत

फ्रेंच एक्ट्रेस नादिया फारेस का 57 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे एक हफ्ते पहले स्विमिंग पूल में बेहोश पाई गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में कोमा में रखा गया था। उनकी दोनों बेटी सिलिया और शाना चेसमैन ने परिवार की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर खबर की पुष्टि की। बयान में लिखा, 'हम दुख के साथ घोषणा करते हैं कि नादिया फारेस इस शुक्रवार को गुजर गईं। फ्रांस ने एक महान कलाकार खोया है, लेकिन हमारे लिए यह एक मां का नुकसान है।' पुलिस ने मामले की जांच की, लेकिन किसी गलत काम का कोई सबूत नहीं मिला। बेटी सिलिया ने सोशल मीडिया पर मां को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'अलविदा कहना दुखद है, लेकिन मम्मी, मैं तुम्हें गर्व महसूस कराऊंगी। आखिरी कुछ महीनों में हम पहले से ज्यादा करीब आ गए थे। तुम मुझे हर किसी से बेहतर समझती थीं। मैं नहीं जानती कि मैं इससे कैसे उबरूंगी। लोग कहते हैं कि मैं तुम्हारी मिनी हूं, और यह मेरे लिए सबसे बड़ा कम्प्लिमेंट है।'

नादिया फारेस की फिल्में

नादिया फारेस 20 दिसंबर 1968 को मोरक्को के मराकेश में पैदा हुई थीं। उन्होंने 90 के दशक की शुरुआत में अपना करियर शुरू किया। उन्हें पहचान 2000 में रिलीज फिल्म 'द क्रिमसन रिवर्स से मिली। उन्होंने फ्रेंच और हॉलीवुड दोनों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म टुजॉर्स पॉसिबल पिछले साल रिलीज हुई थी। नादिया फारेस अपने नाजुक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात करती थीं। 2007 में उनका ब्रेन एन्यूरिज्म का ऑपरेशन हुआ था और उन्होंने हार्ट की तीन सर्जरी भी कराई थीं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article