वर्ल्ड सिनेमा

निक जोनस की बहन का निधन, प्रियंका चोपड़ा के ससुराल में पसरा मातम

Maya Kibbel death: स्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति और सिंगर निक जोनस की बचपन की दोस्त माया का निधन हो गया है। इस बात से निक जोनस को जोर का झटका लगा है। माया किबेल की मां का एक भावुक कर देने वाला पोस्ट सामने आया है, जिसपर निक ने रिएक्ट किया है।

Image

pic credit- instagram

Maya Kibbel death: स्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति और सिंगर निक जोनस पर अचानक से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी बचपन की दोस्त माया का निधन हो गया है। इस बात से निक जोनस को जोर का झटका लगा है। सोशल मीडिया पर सभी लोग माया किबेल की मौत पर दुख जता रहे हैं। इस बीच माया किबेल की मां का एक भावुक कर देने वाला पोस्ट सामने आया है, जिसपर निक ने रिएक्ट किया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

माया की मां ने किया पोस्ट

स्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति और सिंगर निक जोनस अपने बचपन की दोस्त माया किबेल के निधन से बहुत दुखी हैं। 30 साल की माया की मौत जेनेटिक बीमारी विल्सन डिजीज से हुई, जिससे वो लंबे समय से जूझ रही थीं। माया किब्बेल जोनस परिवार के साथ बड़ी हुई थीं और निक और उनके भाइयों के साथ उनका बहुत गहरा रिश्ता था। निक उन्हें 'बहन' कहकर बुलाते थे और वे परिवार का ही हिस्सा मानी जाती थीं। शुरुआती दिनों में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वे अक्सर जोनस फैमिली के साथ दिखती थीं। माया की मौत की दुखद खबर उनकी मां कियोको किबेल ने सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'बहुत दुख के साथ ये दुखद खबर बता रही हूं। माया विल्सन डिजीज से पीड़ित थीं। उन्होंने बहुत संघर्ष किया, लेकिन उनका शरीर हार गया। 7 मार्च की सुबह अचानक वे गिर पड़ीं और उनका दिल व फेफड़े काम करना बंद कर गए। इमरजेंसी रूम में ही उनकी मौत हो गई। वह बहुत दर्द में रहती थीं, अक्सर दर्द से रो-रोकर सोती थीं। लेकिन अब वह स्वर्ग में हैं, जहां उनके पापा के साथ हैं और अब कोई दर्द या आंसू नहीं है।'

निक ने जताया दुख

उन्होंने आगे लिखा, 'जो लोग उन्हें जानते थे और उनकी मौत पर यकीन नहीं कर पा रहे, कृपया जान लें कि वह अब सबसे अच्छी जगह पर हैं। मैं जानती हूं कि वह ऊपर से सब पर नजर रख रही हैं। जो भी लोग यहां रहते हुए उन्हें प्यार और देखभाल करते थे, उनका बहुत-बहुत शुक्रिया। मां के तौर पर मैं उन्हें बहुत मिस कर रही हूं और टूट गई हूं। लेकिन मेरी तसल्ली है कि अब वह दर्द से मुक्त हैं। सबको प्यार और दुआएं।' निक जोनस ने इस दुखद खबर पर छोटा लेकिन भावुक मैसेज शेयर किया। उन्होंने माया को "फॉरएवर सिस्टर" कहा और उनके परिवार को इस मुश्किल वक्त में सपोर्ट का भरोसा दिया।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article