वर्ल्ड सिनेमा

"मुझे कॉल तो कर", Pak कॉप चौधरी असलम की पत्नी ने धुरंधर 2 मेकर्स को घेरा

SP Chaudhary Aslam's wife on Dhurandhar 2: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने फिल्म सीरीज धुरंधर में पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर चौधरी असलम का किरदार प्ले किया है, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है। चौधरी असलम की पत्नी ने धुरंधर फिल्म सीरीज पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मेकर्स को एक बार उन्हें कॉल कर लेना चाहिए था ताकि वो अपने पति के बारे में और भी जानकारी दे पातीं। इससे मेकर्स की मदद होती और दर्शकों के सामने चौधरी असलम का किरदार अच्छे से उभरकर आता।

Image

Image Source: Dhurandhar 2 Movie Pic/Social Media

SP Chaudhary Aslam's wife on Dhurandhar 2: डायरेक्टर आदित्य धर ने फिल्म सीरीज धुरंधर में कई सारे रियल लाइफ कैरेक्टर्स को दिखाया हैं, जिनके केवल नाम ही दर्शकों ने सुने थे। इन्हीं में से एक कैरेक्टर है एसपी चौधरी असलम का, जिसे संजय दत्त ने निभाया है। एसपी चौधरी असलम की रियल तस्वीरें देखने के बाद हर कोई यही कह रहा है कि इस रोल के लिए संजय दत्त एकदम परफेक्ट च्वाइस हैं। एसपी चौधरी असलम की पत्नी ने भी धुरंधर फिल्म सीरीज में संजय दत्त की एक झलक देखने के बाद ये माना है कि मेकर्स ने एकदम सही च्वाइस की थी। हालांकि एसपी चौधरी असलम की पत्नी को धुरंधर 2 मेकर्स से एक शिकायत भी है। उनका मानना है कि मेकर्स को एक दफा उनसे फोन पर बात कर लेनी चाहिए थी ताकि वो अपने पति के बारे में और जानकारी दे पातीं। इससे संजय दत्त ज्यादा बेहतर तरीके से एसपी चौधरी असलम का किरदार प्ले कर पाते। (इसे भी पढ़ें: अजय देवगन ने मिलाया 350 करोड़ी मूवी देने वाले डायरेक्टर संग हाथ!!)

एसपी चौधरी असलम की पत्नी ने की संजय दत्त की तारीफ

Sanjay Dutt

Image Source: Dhurandhar

आजतक रेडियो से बात करते हुए एसपी चौधरी असलम की पत्नी ने कहा है कि जब उन्होंने संजय दत्त को सफेद कपड़ों में कार के पास खड़े हुए देखा तो उन्हें अपने पति की याद आ गई और वो एकदम उनके पति जैसे ही लगे। एसपी चौधरी असलम की पत्नी नौरीन के अनुसार, "जब संजय दत्त कार के पास खड़े होकर अपनी निगाहें ऊपर उठाते हैं तो एक पल के लिए मुझे लगा कि मेरे पति सामने हैं। संजय दत्त इस किरदार के लिए सबसे अच्छी च्वाइस हैं। उनसे बेहतर ये रोल कोई दूसरा नहीं निभा सकता था।" (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Day 14: 1500 करोड़ी होने से 1 कदम दूर है धुरंधर 2, गदगद हुए मेकर्स)

एसपी चौधरी असलम हैं धुरंधर 2 मेकर्स से खफा

SP Aslam

Image Source: Social Media

इंटरव्यू के दौरान एसपी चौधरी असलम की पत्नी नौरीन ने कहा कि धुरंधर मेकर्स को एक दफा उन्हें कॉल कर लेना चाहिए था। इससे वो अपने पति के बारे में ज्यादा अच्छे से जानकारी दे पातीं और दर्शकों के सामने उनका किरदार ज्यादा निखरकर आता। नौरीन के अनुसार, "अगर वो लोग फिल्म बना रहे थे तो मुझे एक बार कॉल कर लेते। इससे मैं उन्हें अपने पति के पॉजिटिव-निगेटिव दोनों साइड ढंग से बता पाती। उन्होंने पाकिस्तान के लिए वो काम किए, जिन्हें करने की हिम्मत किसी में नहीं थी।" नौरीन ने बताया कि धुरंधर मेकर्स ने उनके पति के किरदार को पर्दे पर ढंग से पेश करने का मौका हाथ से जाने दिया।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article