बॉलीवुड

अजय देवगन ने मिलाया 350 करोड़ी मूवी देने वाले डायरेक्टर संग हाथ!!

Ajay Devgn doing Om Raut Movie: अजय देवगन ने साल 2020 में डायरेक्टर ओम राउत के साथ फिल्म तान्हाजी के लिए हाथ मिलाया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। खबरों की मानें तो ये सफल डायरेक्टर-एक्टर की जोड़ी एक दफा फिर से हाथ मिलाने जा रही है और दर्शकों को जल्द ही साहसी मराठा वॉरियर की कहानी सुनाएगी।

Image

Image Source: Movie Poster

Ajay Devgn doing Om Raut Movie: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन समय-समय पर ऐसे फिल्मकारों के साथ हाथ मिलाते रहे हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को नई दिशा दिखाई है। साल 2020 में अजय देवगन ने ओम राउत के साथ तान्हा जी द अनसंग वॉरियर के लिए हाथ मिलाया था, जिसमें दर्शकों को तान्हाजी मालुसरे की वीरगाथा जानने को मिली थी। इस फिल्म के वीएफएक्स वर्क की भी काफी तारीफ हुई थी और लोगों ने ये माना था कि अजय देवगन जितना ध्यान एक्टिंग पर रखते हैं उतना ही तकनीकि पर भी रखते हैं। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ये डायरेक्ट-एक्टर की जोड़ी जल्द ही एक और मराठा वॉरियर की कहानी पर्दे पर पेश करेगी, जिसके लिए दोनों ने हाथ मिलाने का फैसला किया है। (इसे भी पढ़ें: Ramayana Teaser Fan Review: 'मर्यादा में रहकर असुरों का करेंगे नाश', रणबीरमय हुआ इंटरनेट)

अनसंग वॉरियर सीरीज की नई मूवी लाएंगे अजय देवगन और ओम राउत

Ajay As Tanhaji

Image Source: TanhaJi Movie

बॉलीवुड हंगामा की ताजा रिपोर्ट की मानें तो अजय देवगन और ओम राउत पिछले काफी समय से अनसंग वॉरियर सीरीज की नई फिल्म लाने के बारे में बात कर चुके हैं, जो प्लान अब फाइनली सक्सेसफुल होने जा रहा है। इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने पोर्टल को बताया है, "अजय देवगन काफी समय से एक ऐसी स्टोरी का इंतजार कर रहे थे जो उन्हें एक्साइट करे। ओम राउत ने बीते दिनों ही एक मराठा वॉरियर की कहानी अजय को सुनाई, जो उन्हें पसंद आई है। अजय देवगन ने तुरंत ही इस फिल्म के लिए हां कह दी है। ओम रात अजय की हां सुनने के बाद मूवी की तैयारियों में लग गए हैं।" (इसे भी पढ़ें: 15 मई को रिलीज होगी Matrubhoomi!! सलमान खान ने पूरी की बची हुई शूटिंग)

वीएफएक्स टीम से अजय देवगन ने मांगा बजट

अजय देवगन वक्त की डिमांड को अच्छी तरह से समझते हैं, जिस कारण उन्होंने अपनी वीएफएक्स टीम से अनसंग वॉरियर सीरीज की नेक्स्ट मूवी के लिए बजट मांगा है। डायरेक्टर ओम राउत वीएफएक्स टीम के साथ बैठकर बात करेंगे और बजट फाइनलाइज करेंगे। सूत्र के अनुसार, "अजय देवगन ओम राउत की मूवी करना चाहते हैं लेकिन बजट पर भी ध्यान देते हुए। उनकी वीएफएक्स टीम इन दिनों ओम राउत के साथ बजट पर चर्चा कर रही है। जैसे ही बजट फाइनलाइज हो जाता है, वैसे ही अजय देवगन अपनी नई फिल्म का अनाउंसमेंट कर सकते हैं। अजय देवगन चाहते हैं कि मराठा वॉरियर्स को पूरे देश के लोग जानें और उनकी कहानियां हर किसी तक पहुंचें। अजय इस प्रोजेक्ट के लिए एक बड़े स्टूडियो से भी बात कर रहे हैं ताकि किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article