Dhurandhar 2 Box Office Day 14: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने इतिहास रच दिया है। इस मूवी ने चंद दिनों में ही कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिल्म धुरंधर 2 की कमाई में गिरावट देखने मिली है लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है। रणवीर सिंह की मूवी ने 1450 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। लोगों का ये मानना है कि ये मूवी जल्द ही 1500 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
धुरंधर 2 ने 14 वें दिन की इतनी कमाई
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। 14 दिनों में फिल्म ने दुनिया भर में 1,460 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जबकि भारत में इसका नेट कलेक्शन 920.02 करोड़ रुपये पहुंच गया है। हालांकि रोजाना की कमाई अब धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन फिल्म का कुल प्रदर्शन अभी भी शानदार है। इसने अपनी पिछली फिल्म धुरंधर के रिकॉर्ड को भी पार कर लिया है। 14वें दिन को फिल्म ने भारत में 17,906 शोज में 20.10 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया। यह 13वें दिन के 27.75 करोड़ रुपये से कम है, लेकिन दूसरा हफ्ता शुरू होने पर ऐसी गिरावट आम बात है। भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 1,101.47 करोड़ रुपये हो गया है। विदेशों में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 14वें दिन विदेश से 7 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जिसके साथ ओवरसीज कलेक्शन 365 करोड़ रुपये पहुंच गया।

dhurandhar 2 movie.
धुरंधर 2 की कुल कमाई
बताते चलें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने दुनियाभर में कुल 1,466.47 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म की सफलता का बड़ा कारण इसकी मजबूत कहानी है। लोगों का ये मानना है कि ये फिल्म जल्द ही 1500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर लेगी। आपको फिल्म धुरंधर 2 कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
