वेब सीरीज

Chandrika Dixit से हुई भद्दी डिमांड, साथ रात बिताने के लिए बिजनेसमैन ने ऑफर किये 50 लाख रुपये

Chandrika Dixit Shocking Claim: इंटरनेट पर वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित ने चौंका देने वाला खुलासा किया। चंद्रिका ने बताया कि एक बिजनेसमैन और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने उनके सामने गंदी डिमांड रखी थी।

Image

चंद्रिका दीक्षित का चौंकाने वाला खुलासा/फोटो क्रेडिट-चंद्रिका दीक्षित इंस्टाग्राम

KEY HIGHLIGHTS
  • चंद्रिका दीक्षित का खुलासा
  • वड़ा पाव गर्ल से हुई भद्दी डिमांड
  • चंद्रिका दीक्षित संग हुआ कास्टिंग काउच हादसा

Chandrika Dixit Shocking Claim: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में नजर आ चुकीं चंद्रिका दीक्षित अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। काफी समय से चंद्रिका दीक्षित अपने पति युग्म गेरा संग चल रही अनबन को लेकर चर्चा में हैं। अब एक बार फिर चंद्रिका ने एक ऐसा खुलासा प्रोफेशनल लाइफ को लेकर किया, जिसे सुन सभी सन्न रह गए। चंद्रिका ने रिवील किया कि वे कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकीं हैं। एक रात बिताने के लिए बिजनेसमैन ने उन्हे 50 लाख रुपए ऑफर किए थे। क्या है पूरा मामला जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में। ये भी पढ़ें: TV की इस हसीना ने शादी की सालगिरह से पहले की खुदकुशी, मौत से पहले हुई थी पति संग बहस

    चंद्रिका दीक्षित का खुलासा

    चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) ने एक पुराने इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्हे एक रात बिताने के लिए बिजनेसमैन ने मोटी रकम ऑफर की थी। अब इसी से जुड़ा सवाल सिद्धार्थ कानन ने अपने इंटरव्यू में चंद्रिका से पूछा। सच बताते हुए चंद्रिका ने बताया कि मेरे पास सबूत और मेल है। एक बड़े बिजनेसमैन ने मुझसे कहा था कि कंडीशन और सिचुएशन आपकी लेकिन जगह हमारी होगी। मैं आपको 50 लाख रुपए दे रहा हूं बाकी आप बताइए क्या चाहती हैं। वहीं इसका आगे खुलासा करते हुए वड़ा पाव गर्ल के बॉयफ्रेंड सैफी कहते हैं, 'उन्हे काम्प्रमाइज़ करने का प्रोफेशनल ईमेल आया था। कोई बिजनेसमैन चंद्रिका को दुबई बुलाना चाह रहा था।' ये भी पढ़ें: Naagin 7 के ट्रोलर्स को Ekta Kapoor ने दिया मुंहतोड़ जवाब, भड़कते हुए बोलीं- 'मैं कुछ भी कर लूं...'

    Chandrika Dixit Shocking Claim

    चंद्रिका दीक्षित से हुई थी भद्दी डिमांड/फोटो क्रेडिट-चंद्रिका दीक्षित इंस्टाग्राम

      चंद्रिका दीक्षित हुईं ट्रोल

      चंद्रिका ने खुलासा किया कि मुझे कहा गया कि आगे बढ़ने के लिए ये सबकुछ करना होगा। वरना करियर में आगे बढ़ना मुश्किल होगा। ऐसे में चंद्रिका के इस खुलासे को सुन जहां कई लोगों का गुस्सा फूटा तो कईयों ने इसे झूठ करार दिया। एक पॉडकास्ट के दौरान चंद्रिका ने बयान दिया था कि अगर उन्हे अपने बेटे को पालने के लिए किसी के साथ सोना पड़ेगा तो वे ये काम करेंगी। लेकिन इस बयान से उन्हे भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

      Khushboo Dogra
      खुशबू डोगरा author

      खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

      End of Article