टीवी मसाला

TV की इस हसीना ने शादी की सालगिरह से पहले की खुदकुशी, मौत से पहले हुई थी पति संग बहस

This TV Actress Dies By Suicide Ahead Of Her Second Marriage Anniversary: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ने शादी की सालगिरह से पहले मौत को गले लगा लिया। इस खबर से फैंस में भी सनसनी है।

Image

तमिल टीवी एक्ट्रेस सुभाषिनी ने की खुदकुशी; फोटो क्रेडिट- सुभाषिनी इंस्टाग्राम

KEY HIGHLIGHTS

  • टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुभाषिनी ने की आत्महत्या
  • मौत से पहले हुई थी पति संग बहस।
  • शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू की।

This TV Actress Dies By Suicide Ahead Of Her Second Marriage Anniversary: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम ने खुदकुशी कर ली है। उनके निधन ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम को लेकर खबर है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वहीं पुलिस उनकी खुदकुशी को लेकर लगातार जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम (Subashini Balasubramanyam) की उनके पति के साथ बहस हुई थी। इतना ही नहीं, इसी महीने की 21 तारीख को सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम की शादी की दूसरी सालगिरह भी थी। यह भी पढ़ें: Naagin 7 के ट्रोलर्स को Ekta Kapoor ने दिया मुंहतोड़ जवाब, भड़कते हुए बोलीं- 'मैं कुछ भी कर लूं...'

    सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम (Subashini Balasubramanyam) असल में श्रीलंका की रहने वाली हैं। वह यूं तो पहले बेंगलुरू में अपने पति पिप्पिन के साथ रहती थीं। लेकिन शूटिंग के कारण चेन्नई के पोरूर में ठहरी हुई थीं। सुभाषिनी चेन्नई के अय्यप्पनथंगल इलाके के निजी अपार्टमेंट में रह रही थीं। उनकी खुदकुशी की वजह तो अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुभाषिनी की उनके पति पिप्पिन के साथ बहस हुई थी। दोनों के बीच परिवार के सिलसिले में कोई विवाद हुआ था। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ने पति से वीडियो कॉल पर बात की थी। लेकिन पारिवारिक विवाद के कारण सुभाषिनी थोड़ा मानसिक तनाव में घिर गईं, जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में मिली हार को याद कर मायूस हुईं मोनालिसा, 'बंटी और बबली' गाने से मिले झटके का किया खुलासा (Exclusive)
      subhashini

      फोटो क्रेडिट- सुभाषिनी इंस्टाग्राम

      हालांकि सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम (Subashini Balasubramanyam) की खुदकुशी पर अभी तक उनके पति की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। एक्ट्रेस की आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बता दें कि सुभाषिनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थीं और अक्सर फोटोज और वीयोज साझा कर फैंस से जुड़ी रहती थीं। इन दिनों सुभाषिनी सन टीवी के शो 'कयल' में अहम किरदार अदा कर रही थीं। सुभाषिनी की मौत से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम ने श्रीलंका के टीवी चैनल नेत्र में प्रेजेंटर का काम किया था।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article