- बुरी तरह ट्रोल हुआ नागिन 7
- नागिन 7 की ट्रोलिंग पर बोलीं एकता कपूर
- क्या बंद हो जाएगा नागिन 7
Ekta Kapoor On Naagin 7 Trolling: टीवी सीरियल नागिन 7 को एकता कपूर ने बड़े लेवल पर शुरू किया। प्रियंका चाहर चौधरी इस शो में लीड रोल निभा रही हैं और प्रिंयका के साथ साथ एकता कपूर (Ekta Kapoor) को भी पूरा भरोसा था कि ये शो टीआरपी में तहलका मचा देगा। पहले हफ्ते ऐसा ही हुआ। नागिन 7 (Naagin 7) ने आते ही टीआरपी की लिस्ट हिला दी, लेकिन अब ये शो ट्रोलिंग का शिकार हो रहा है। इस शो में एकता कपूर ने खूब सारा एआई का इस्तेमाल किया है। इतना ही नहीं, कहानी की वजह से भी नागिन 7 ट्रोल हो रहा है, जिस पर अब एकता कपूर ने चुप्पी तोड़ी है। एकता कपूर ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। (ये भी पढ़ें :- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: आर्यन की शादी में मेहर का जुलूस निकालेगी अभिरा, अरमान को बनाएगी मजनू)
नागिन 7 की ट्रोलिंग पर क्या बोलीं एकता कपूर
एकता कपूर हाल ही में नागिन 7 (Naagin 7) पर बात करती हुई नजर आईं। इस दौरान एकता कपूर ने बताया कि जब वह शो नहीं बना रही थीं तो लोग उन्हें प्रेशर कर रहे थे कि शो बनाओ बनाओ... अब वहीं लोग शो में कमियां निकाल रहे हैं। एकता कपूर ने कहा, 'हम कुछ भी कर ले... दो सार हमने नहीं बनाया और इतना प्रेशर आया कि हमें सातवां सीजन बनाना पड़ा। अब बनाते हैं तो उन्हें ऐसे चाहिए वैसे चाहिए.. ऐसे नहीं चाहिए... वैसे पसंद है...इतने स्मार्ट हो गई है आजकल की ऑडियंस। स्टोरी का एंगल ही आपको सोचकर बता देंगे।' एकता के इस बयान से साफ है कि वह फैंस से थोड़ा नाराज है। (ये भी पढ़ें:- 'लोग जज करने लगते हैं...', भोजपुरी सिनेमा को बदलेंगी मोनालिसा? डबल मिनिंग गानों की बात-Exclusive'लोग जज करने लगते हैं...', भोजपुरी सिनेमा को बदलेंगी मोनालिसा? डबल मिनिंग गानों की बात-Exclusive)
नागिन 7 की ट्रोलिंग पर क्या बोलीं Ekta Kapoor? (Photo Credit- Instagram)
नागिन और ड्रैगन की होगी टक्कर
बता दें कि एकता कपूर के शो में प्रियंका चाहर चौधरी के साथ नमिक पॉल लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, कनिका मान भी सेकंड लीड रोल निभा रही हैं। अब शो में जैन इबाद खान ने भी एंट्री ले ली है। वह शो में ड्रैगन बनकर आए हैं और अब शो में नागिन और ड्रैगन की टक्कर होगी, जिसका फैंस इंतजार कर रहे हैं, जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेंड हैं।
नागिन 7 के लीड कलाकार (प्रियंका चाहर चौधरी-नमिक पॉल)
