वेब सीरीज

Musafir Cafe से 1 लाख गुना बेहतर है ये 5 सीरीज, आज ही करें स्ट्रीम

Romantic Series: हाल ही में रिलीज हुई 'मुसाफिर कैफे' को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। अगर आपको रोमांटिक कहानियां पसंद हैं, तो OTT पर मौजूद इन शानदार सीरीज को जरूर देख सकते हैं।

Image

बेस्ट रोमांटिक सीरीज (pic credit-instagram/IMDb)

Romantic Series: हाल ही में रिलीज हुई रोमांटिक सीरीज 'मुसाफिर कैफे' (Musafir Cafe) को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। अपनी दिल छू लेने वाली कहानी, इमोशनल रिश्तों और रोमांटिक अंदाज की वजह से यह सीरीज लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। अगर आपको भी प्यार, रिश्तों और खूबसूरत कहानियों पर आधारित रोमांटिक सीरीज देखना पसंद है, तो OTT प्लेटफॉर्म पर कई ऐसी शानदार सीरीज मौजूद हैं, जो आपको एंटरटेन कर सकती हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसी ही रोमांटिक सीरीज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपने खाली समय में जरूर देख सकते हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'मूवी बहुत चलेगी...' Batwara 1947 देखकर भावुक हो गए थे Dharmendra)

कॉलेज रोमांस

कॉलेज रोमांस एक रोमांटिक-कॉमेडी वेब सीरीज है, जो कॉलेज लाइफ, दोस्ती, प्यार और युवाओं की मस्ती को दिखाती है। सीरीज की कहानी तीन दोस्तों करण, ट्रिप्पी और नायरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कॉलेज के दौरान प्यार, रिश्तों और जिंदगी के उतार-चढ़ाव का सामना करते हैं। 'कॉलेज रोमांस' के सभी सीजन OTT प्लेटफॉर्म SonyLIV पर स्ट्रीम किए जा सकते हैं। सीरीज के अब तक 4 सीजन रिलीज हो चुके हैं।

क्रश्ड

क्रश्ड एक रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज है, जो स्कूल लाइफ, पहली मोहब्बत, दोस्ती और टीनएज की भावनाओं को खूबसूरती से दिखाती है। सीरीज की कहानी लखनऊ सेंट्रल कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन मिनी टीवी पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

फ्लेम्स

ये सीरीज कोचिंग क्लास में पढ़ने वाले दो छात्रों ऋत्विक और इशिता की कहानी पर आधारित है, जहां पढ़ाई के बीच दोनों के बीच प्यार की शुरुआत होती है। इस सीरीज को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। अगर आपने अभी तक ये सीरीज नहीं देखी तो आज ही देख लें।

परमानेंट रूममेट्स

सबसे लोकप्रिय रोमांटिक-कॉमेडी वेब सीरीज में से एक परमानेंट रूममेट्स की कहानी माइकेश और तान्या के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लंबे समय तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी और रिश्ते की नई चुनौतियों का सामना करते हैं। इसे आप प्राइम पर देख सकते हैं।

लिटिल थिंग्स

नेटफ्लिक्स पर मौजूद सीरीज लिटिल थिंग्स मुंबई में रहने वाले एक लिव-इन जोड़े, ध्रुव और काव्या की कहानी को बयां करती है। मुसाफिर कैफे देखने के बाद आप इस सीरीज को जरूर से जरूर देखें।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article