Batwara 1947 Trailer Launch: आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol), प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल जैसे स्टार्स नजर आएंगे। आज ही सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। आज मूवी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर निर्देशक राजकुमार संतोषी ने बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramayana के ट्रेलर को लेकर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने रिवील किया रिलीज डेट)
'बंटवारा 1947' देखकर भावुक हो गए थे धर्मेंद्र
आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर मंगलवार, 28 जुलाई को रिलीज किया गया। ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक भावुक पल देखने को मिला, जब निर्देशक राजकुमार संतोषी ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र से जुड़ी एक खास याद शेयर की। उनकी बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए, जिसमें धर्मेंद्र के बेटे और एक्टर सनी देओल भी शामिल थे। ट्रेलर लॉन्च के दौरान राजकुमार संतोषी ने बताया कि धर्मेंद्र ने रिलीज से पहले यह फिल्म देखी थी। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी सुनकर धर्मेंद्र काफी भावुक हो गए थे और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। संतोषी के मुताबिक, धर्मेंद्र ने फिल्म को अपना आशीर्वाद दिया था और कहा था कि यह फिल्म बड़ी सफलता हासिल करेगी। उन्होंने पूरी टीम के काम की भी जमकर तारीफ की थी।
राजकुमार संतोषी ने कहा कि 'बंटवारा 1947' धर्मेंद्र जी के आशीर्वाद से बनी फिल्म है। जब उन्होंने इसकी कहानी सुनी तो वह बहुत प्रभावित हुए और भावुक हो गए थे। संतोषी ने बताया कि यह उनकी आखिरी फिल्मों में से एक थी, जिसे धर्मेंद्र ने देखा था। पिता से जुड़ी ये बातें सुनकर सनी देओल काफी भावुक नजर आए। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को देखने के लिए सभी लोग बेताब हैं।
