वेब सीरीज

The Traitors 2 का धाकड़ प्रोमो रिलीज, मल्लिका शेरावत और मुनव्वर फारूकी ने मारी एंट्री; इस दिन होगा शुरू

The Traitors 2 Promo Video Release: करण जौहर के पॉपुलर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' का धाकड़ प्रोमो रिलीज हो चुका है। इस बार शो में मुनव्वर फारूकी और मल्लिका शेरावत भी कदम रखते नजर आएंगे।

Image

The Traitors 2 का धमाकेदार प्रोमो वीडियो रिलीज (फोटो क्रेडिट- प्राइम वीडियो इंस्टाग्राम)

The Traitors 2 Promo Video Release: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी फिल्ममेकिंग से तो धूम मचाया ही है, वहीं ओटीटी पर भी वह अपने कई रियलिटी शोज के साथ धाक जमा चुके हैं। करण जौहर (Karan Johar) के 'द ट्रेटर्स' ने ओटीटी की दुनिया में जबरदस्त धूम मचाई थी। करण कुंद्रा से लेकर उर्फी जावेद और जन्नत जुबैर जैसे कई सितारों ने 'द ट्रेटर्स' में हाथ आजमाया था। हालांकि उर्फी जावेद ने इस शो में जबरदस्त जीत दर्ज की थी। वहीं अब करण जौहर का ये शो अपने दूसरे सीजन के साथ भी ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। खास बात तो यह है कि 'द ट्रेटर्स 2' (The Traitors 2) से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: सूफी मोतीवाला के साथ रूममेट ने की थी घटिया हरकत, डर से खुद को कर लिया था बाथरूम में बंद

    'द ट्रेटर्स 2' (The Traitors 2) के प्रोमो वीडियो में करण जौहर ने धमाकेदार एंट्री की। उन्होंने पिछले शो को याद करते हुए कहा, "एक साल बीत गया, लेकिन कुछ धोखे अभी भी ताजा हैं। सीजन 1 के विद्यार्थी, जो धोखे का चैप्टर सीखते-सीखते सो गए। साफ तौर पर यहां दोस्ती टेंप्रेरी है, और कलेश परमानेंट है। आखिरकार, इन्होंने रियलिटी शोज को रियलिटी चेक दिया और ट्रस्ट इशु को ट्रेंड में बदल दिया। उन सबको पीटीएसडी था, पोस्ट ट्रेटर्स स्ट्रेस डिसॉर्डर (ट्रेटर्स के बाद होने वाला तनाव)। क्या तुम्हें इस रुटीन की याद नहीं आती है? पैलेस में फिर से आएंगे 21 प्लेयर और लिस्ट किलर है। ये लोग गेम्स के साथ-साथ भावनाओं से भी खेलेंगे। लेकिन एक गारंटी है कि यहां धोखा सब खाएंगे। 'राइज एंड शाइन, इट्स धोखा टाइम।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: Harshad Chopda के घटिया गेम प्लान पर फूटा फराह खान का गुस्सा, शिवांगी संग दोस्ती पर भड़के जेलर

      'द ट्रेटर्स 2' में हुई दो सितारों की एंट्री

      'द ट्रेटर्स 2' (The Traitors 2) में यूं तो कई सितारे हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं। लेकिन प्रोमो वीडियो में मल्लिका शेरावत और मुनव्वर फारूकी की मौजूदगी से मेकर्स ने पर्दा उठा दिया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार करण जौहर के इस शो में क्या बवाल होता है।

      The Traitors 2 का प्रोमो वीडियो रिलीज

      The Traitors 2 का प्रोमो वीडियो रिलीज

      कब शुरू होगा 'द ट्रेटर्स 2'

      बता दें कि 'द ट्रेटर्स 2' (The Traitors 2) की शुरुआत 13 अगस्त से होने वाली है। इसका हर एपिसोड हर गुरुवार को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। 'द ट्रेटर्स 2' का प्रोमो वीडियो देख फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article