Government Ban These Apps: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स काफी चर्चा में रहते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की फिल्मों और को लोग काफी पसंद भी करते है। लेकिन कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ऐसे भी जिन्हें आप परिवार के साथ नहीं देख सकते हैं। इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ एक्शन लेने की मांग काफी समय से की जा रही थी। अब भारत सरकार ने इस मांग को सुन लिया है। भारत सरकार ने आज एक बड़ा कदम उठाते हुए 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और उनकी वेबसाइट्स पर बैन लगा दिया। इस लिस्ट में कई बड़े ऐप्स के नाम भी शामिल है। तो चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट में किन-किन ऐप्स का नाम शामिल है।
भारत सरकार ने बैन किए ये 25 ऐप्स
कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए आज का दिन लास्ट डे साबित हुआ। भारत सरकार ने एक्शन लेते हुए 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और उनकी वेब साइट्स को बैन कर दिया है। इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील, आपत्तिजनक और अडल्ट कंटेंट दिखाने का आरोप है, जो कई भारतीय कानूनों का उल्लंघन करता है। इस लिस्ट में आल्ट (ALTT), उल्लू (ULLU), बिग शॉट्स ऐप (Big Shots app), देशीफ्लिक्स (Desiflix), बूमेक्स (Boomex), नवरस लाइट (Navarasa Lite), गुलाब ऐप (Gulab app), कंगन ऐप (Kangan app), बुल ऐप (Bull app), जलवा ऐपा (Jalva app), वाओ एंटरटेनमेंट (Wow Entertainment), लुक एंटरटेनमेंट (Look Entertainment), हिटप्राइम (Hitprime), फेनियो (Feneo), शोएक्स (ShowX), सोल टॉकीज (Sol Talkies), अड्डा टीवी (Adda TV), हॉटएक्स वीआईपी (HotX VIP), हलचल ऐप (Hulchul app), मूडएक्स (MoodX), नियानएक्स वीआईपी (NeonX VIP), फ्यूजी (Fugi), मोजीफ्लिक्स (Mojflix), ट्राईफ्लिक्स (Triflicks) का नाम शामिल है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को लेकर होता रहा है विवाद
बैन किए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को लेकर पहले भी काफी विवादों होता रहा है। इन ऐप्स पर मौजूद फिल्मों और सीरीज को लेकर लोग पहले भी शिकायत कर चुके हैं। इन बैन किए गए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
