वेब सीरीज

Asur 3 की सितंबर में शुरू होगी शूटिंग, नई एक्ट्रेस की भी हुई एंट्री

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 9, 2026, 01:47 PM IST

Asur 3 New Update: अरशद वारसी (Arshad Warsi) और बरुण सोबती (Barun Sobti) की पॉपुलर वेब सीरीज असुर (Asur) का तीसरा सीजन जल्द आने वाला है। नए सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Image

फिल्म असुर 3 को लेकर आया अपडेट (Image Source: AI)

Asur 3 New Update: क्राइम और साइकोलॉजिकल थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के बीच वेब सीरीज असुर (Asur) की अलग फैन फॉलोइंग है। सीरीज के पहले दो सीजन में कहानी, किरदारों और रहस्य ने दर्शकों को खूब बांधे रखा। अब फैंस लंबे समय से इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अरशद वारसी (Arshad Warsi) की 'असुर 3' (Asur 3) को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसके बाद सीरीज के चाहने वालों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक नए सीजन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं और मेकर्स जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने की तैयारी में हैं। साथ ही कास्ट को लेकर भी एक नई जानकारी सामने आई है।

इस महीने से शुरू होगी शूटिंग

वेब सीरीज असुर 3 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह सीरीज से जुड़ा एक नया अपडेट है। Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक असुर 3 में कुछ बदलाव हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि गौरव शुक्ला, जो पहले शो के क्रिएटर थे, अब डायरेक्टर की कुर्सी संभालेंगे। पहले दोनों सीजन की कमान ओनी सेन के हाथ में थी। वहीं अगले सीजन की स्क्रिप्ट कथित तौर पर फाइनल हो चुकी है और टीम इस साल सितंबर में शूटिंग शुरू करने की तैयारी में जुटी हुई है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

नई एक्ट्रेस की हुई एंट्री

रिपोर्ट में आगे बताया कि गया कि श्वेता बसु प्रसाद कास्ट में शामिल हो रही हैं और इस सीजन गौरव शुक्ला डायरेक्टर की कुर्सी संभालेंगे। गौरव सिर्फ असुर के नए सीजन को डायरेक्ट ही नहीं करेंगे, बल्कि प्रोड्यूस भी करेंगे। उन्होंने पहले दोनों सीजन लिखे थे। पहला सीजन वूट पर रिलीज हुआ था और दूसरा जियोसिनेमा पर स्ट्रीम हुआ था। फिल्म असुर 3 की इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article