वेब सीरीज

Sikandar OTT Release: मेकर्स ने सलमान खान स्टारर के लिए इस ओटीटी प्लेटफॉर्म संग डील की फाइनल, जानिए कब देगी दस्तक

Salman Khan's Sikandar OTT Release: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म 'सिकंदर' का बज लोगों के अंदर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म को लेकर अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'सिकंदर' को सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कराया जाएगा।

Image

Salman Khan's Sikandar OTT Release

Salman Khan's Sikandar OTT Release: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) का सभी को इंतजार है। इस साल 2025 में रिलीज होने बहुप्रतीक्षित फिल्मों से एक है। सलमान खान के 59वें जन्मदिन पर 'सिकंदर' का टीजर जारी किया गया था, जो उनके फैन्स को बहुत ज्यादा पसंद आया था। अब सलमान खान की 'सिकंदर' के मेकर्स ने यह भी फाइनल कर लिया है कि वो इस मूवी को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करेंगे। आइए जानें सिनेमाघरों में रिलीज होने के कितने दिनों के बाद सलमान खान की 'सिकंदर' ऑनलाइन स्ट्रीम होगी।

जानिए किस ओटीटी प्लेटफ्रॉम पर दस्तक देगी 'सिकंदर'

सलमान खान की 'सिकंदर' के पोस्टर के अनुसार यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। सिनेमाघरों में एन्जॉय करने के बाद अब ऑडियंस 'सिकंदर' को नेटफ्लिक्स पर घर बैठे देख पाएगी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस बात की जानकारी साझा नहीं की है कि ये फिल्म ऑनलाइन कब रिलीज की जाएगी। 'सिकंदर' में सलमान खान को एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स करते हुए देखा जाएगा। फिल्म के टीजर में भी सलमान खान का धमाकेदार लुक देखने को मिला था।

'सिकंदर' का निर्देशन एआर मुरुगादॉस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस समय मुंबई में की जा रही है। सलमान खान को पहली बार बड़े परदे पर साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ देखा जाएगा। इस मूवी में सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। यह फिल्म इसी साल ईद के खास मौके पर रिलीज होगी। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक प्रीतम द्वारा दिया गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article