साउथ मूवीज

Prabhas की Spirit में कैमियो करेंगी Katrina Kaif? बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका!!

Spirit Movie Update: प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृप्ति डिमरी के अलावा कैटरीना कैफ भी फिल्म में खास कैमियो रोल निभाती नजर आ सकती हैं।

Image

स्पिरिट में हुई कैटरीना कैफ की एंट्री? (pic credit-instagram)

Spirit Movie Update: साउथ के स्टार एक्टर प्रभास इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। प्रभास जल्द ही फिल्म स्पिरिट (Spirit) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। मूवी में प्रभास के साथ एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। पहले फिल्म में दीपिका पादुकोण थी लेकिन अब वो इस मूवी से अलग हो गई है। इस बीच फिल्म स्पिरिट को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) नजर आ सकती हैं। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Varanasi: प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट, एसएस राजामौली ने शेयर किया 'मंदाकिनी' का नया अवतार)

स्पिरिट में हुई कैटरीना कैफ की एंट्री

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा कैटरीना कैफ को फिल्म में एक छोटे लेकिन बेहद अहम किरदार के लिए लेने पर विचार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका स्क्रीन टाइम भले ही कम होगा, लेकिन कहानी में उनका रोल काफी महत्वपूर्ण रहेगा। अगर यह खबर सही साबित होती है, तो कैटरीना का कैमियो फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज बन सकता है। इससे पहले खबरें थीं कि दीपिका पादुकोण फिल्म में प्रभास के अपोजिट नजर आने वाली हैं। दोनों इससे पहले 'कल्कि 2898 AD' में साथ दिखाई दिए थे। हालांकि, अब रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, जिसके बाद कैटरीना के नाम की चर्चा तेज हो गई है।

बता दें कि अगर कैटरीना कैफ प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से जुड़ती हैं, तो यह करीब 20 साल बाद उनकी तेलुगु फिल्मों में वापसी होगी। इससे पहले वो कई तेलुगु फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। शादी के बाद कैटरीना ने फिल्मों में कम काम किया है और पिछले कुछ समय से उन्होंने किसी नए प्रोजेक्ट का ऐलान भी नहीं किया है। हालांकि, फिलहाल कैटरीना की कास्टिंग को लेकर सिर्फ अटकलें लगाई जा रही हैं। जब तक मेकर्स या एक्ट्रेस की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक इस खबर की पुष्टि नहीं मानी जा सकती।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article