Musafir Cafe 2026 Review: रुचिर अरुण के निर्देशन में बनी सीरीज मुसाफिर कैफे रिलीज हो चुकी है। नेटफ्लिक्स पर आई इस सीरीज में खूबसूरत लव स्टोरी है, लेकिन ये कहानी आपको कहानी से कितना बांधकर रखती है? आइए आपको रिव्यू के जरिए बताते हैं।
musafir cafe review (photo credit- instagram)
Musafir Cafe 2026 Review: कहते हैं जोड़ियां भगवान बनाता है और हर इंसान अपने पार्टनर में वो चीजें तलाश करता है, जो उसे पसंद है, लेकिन मुसाफिर कैफे में कुछ अलग ही दिखाया गया है। यहां पर एक लड़का है और एक लड़की है, लेकिन दोनों ही एक दूसरे से काफी अलग है। एक को चाय पसंद है दूसरे को कॉफी पसंद है। एक पहाड़ों में शांत भरी जिंदगी जीना चाहता है, तो एक शहर में अपना नाम रोशन करना चाहती है, लेकिन इसके बावजूद दोनों टकराते हैं और दोनों के मिलन से मुसाफिर कैफे की खुबसूरत जर्नी शुरू होती है, जिसमें रोमांस और टकराव का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। मुसाफिर कैफे 2026 मशहूर लेखक दिव्य प्रकाश दुबे के उपन्यास पर आधारित है और इस सीरीज में उपन्यास को 8 एपिसोड की एक सीरीज में पिरोया गया है। आइए आपको बताते हैं कि इस सीरीज में क्या खास है और क्या देखने लायक है।
वेदिका पिंटो ने संवेदनशील और परिपक्व प्रदर्शन किया है।
महिमा मकवाना की मौजूदगी कहानी को नया ट्विस्ट देती है और उन्होंने भी प्रभावशाली अभिनय किया है।