साउथ मूवीज

विजय की फिल्म 'Jana Nayagan' से डिलीट किया गया Anandhi Ajay का सीन, एक्ट्रेस हुई भावुक

Anandhi Ajay's Scene Deleted From 'Jana Nayagan': तमिल एक्ट्रेस आनंदी अजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो करते हुए बताया कि मेकर्स ने थलापति विजय की फिल्म 'जना नायगन' से उनके सीन्स को डिलीट किया है।

Image

'जना नायगन' से मेकर्स ने डिलीट किया आनंदी अजय का सीन

Anandhi Ajay's Scene Deleted From 'Jana Nayagan': साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार और तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की फिल्म 'जना नायगन' 23 जुलाई को रिलीज की गई। यह मूवी लंबे समय से रिलीज के लिए सही तारीख तलाश रही थी। फाइनली 'जना नायगन' को दर्शकों ने बड़े परदे पर देखा और इसकी जमकर तारीफ की। इतना ही फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार कमाई की है। ऐसे में अब तमिल टीवी एक्ट्रेस आनंदी अजय (Anandhi Ajay) ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो शेयर कर बताया है कि इस प्रोजेक्ट पर उन्होंने एक साल तक काम किया था। इस मूवी के फाइनल कट में उनके सीन्स को डिलीट कर दिया गया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो भी शेयर किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Kaun Banega Crorepati 18: नए सीजन के साथ फिर लौट रहे हैं Amitabh Bachchan, इस दिन से शुरू होगा शो)

आनंदी अजय ने 'जना नायगन' से हटाए गए सीन्स पर तोड़ी चुप्पी

तमिल एक्ट्रेस आनंदी अजय ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया। 'जना नायगन' की रिलीज के बाद उन्हें फाइनल वर्जन में पता चला कि फिल्म से उनके सीन्स को हटा दिया गया। आनंदी ने कहा, 'मैंने इस फिल्म पर लगभग एक साल काम किया था। मैं बहुत उत्साहित थी कि विजय सर के साथ स्क्रीन शेयर करूंगी लेकिन मेरी सीन्स को फिल्म से हटा दिया गया है।' उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'जना नायगन डिलीटेड सीन। अनलकी फील कर रही हूं।' एक्ट्रेस को अफसोस इसलिए भी है अब शायद ही उन्हें थलापति विजय के साथ काम करने का मौका मिले। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजनीति में कदम रखने के बाद यह विजय की आखिरी फिल्म बताई जा रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Ramayana' में भगवान राम का किरदार निभाने पर डर रहे थे Ranbir Kapoor, किया बड़ा खुलासा)

थलापति विजय की फिल्म 'जना नायगन' को एच. विनोद ने डायरेक्ट किया है। इस मवी में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इस मूवी ने भारत में 48.27 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article