वेब सीरीज

The Alliance के सेट पर पहुंचे Salman Khan, वायरल हुई पिक्स

The Alliance: ओटीटी शो 'द अलायंस' में सोहेल खान का सफर चर्चा में है। अब उनके सपोर्ट के लिए सलमान खान की एंट्री हुई है। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Image

सलमान खान हुए स्पॉट (pic credit-zoom)

The Alliance: ओटीटी रियलिटी शो 'द अलायंस' (The Alliance) इन दिनों दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है। रिश्तों, इमोशन्स और ड्रामे से भरपूर इस शो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। शो में सोहेल खान अपने सफर और निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में एक इमोशनल मोड़ के बाद अब उनके सपोर्ट के लिए बड़े भाई सलमान खान (Salman Khan) की एंट्री की खबर सामने आई है। इस दौरान ही फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर लोग गदगद हो गए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Daayra: Kareena Kapoor Khan और Prithviraj Sukumaran की मूवी की रिलीज डेट आउट, पोस्टर देख फटी रह जाएंगी आंखें)

सलमान खान ने की धांसू एंट्री

बुधवार शाम सलमान खान 'द अलायंस' के सेट पर नजर आए। उन्होंने पैपराजी को हाय कहा और तस्वीरों के लिए पोज भी दिए। इस दौरान सलमान डेनिम शर्ट, ट्राउजर और काउबॉय हैट में दिखाई दिए। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान करीब एक घंटे तक शो के सेट पर रहे। इस दौरान उन्होंने सोहेल खान से बातचीत की और उन्हें आगे का गेम कैसे खेलना है, इस बारे में कई अहम सुझाव दिए। 'बिग बॉस' के वीकेंड एपिसोड में सलमान जिस तरह कंटेस्टेंट्स को सलाह देते हैं, उसी अंदाज में उन्होंने यहां भी अपने भाई का मार्गदर्शन किया।

शो में सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई थीं। हालांकि, हाल ही में वह शो से बाहर हो गईं। एक टास्क के दौरान सीमा ने कंटेस्टेंट कुशाल टंडन से खुद को एलिमिनेट करने की अपील की। कुशाल ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए उन्हें बाहर कर दिया और डेजी शाह को सुरक्षित कर लिया। शो से बाहर आने के बाद सीमा सजदेह ने एक इंटरव्यू में कहा कि 'द अलायंस' सोहेल खान के लिए आसान शो नहीं है, क्योंकि यह उनके कम्फर्ट ज़ोन से बिल्कुल अलग है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि शो में बने नए दोस्तों की वजह से सोहेल अच्छी तरह गेम खेल रहे हैं और खुद को संभाल रहे हैं। बता दें कि 'द अलायंस' की शुरुआत 26 जून को हुई थी। शो में 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स ने जोड़ी बनाकर हिस्सा लिया है। इनमें रवि किशन और रीवा किशन, कुशाल टंडन और अरसलान गोनी, डेजी शाह और ज़ैद दरबार, मिनी माथुर और निखिल चिनापा, नीति टेलर और रुही दोसानी, वंशज सिंह और डॉली जावेद, पायल धरे (पायल गेमिंग) और सब्बी सूरी, साथ ही डेलबार आर्या और अरमान खेरा जैसी जोड़ियां शामिल हैं। शो को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article