Lock UPP 2 Shivangi Joshi Slammed By Jury: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। 'लॉकअप 2' के ग्रैंड फिनाले में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है। शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे, श्रेया कालरा, योगेश रावत और राम कपूर ने 'लॉकअप 2' के फिनाले में अपनी जगह बनाई है। वहीं हाल ही में 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के ग्रैंड फिनाले का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सभी फाइनलिस्ट गेम में अपनी जी-जान लगाते नजर आए। लेकिन वीडियो में नजर आया कि 'लॉकअप 2' में मौजूद जूरी ने शिवांगी जोशी को आड़े हाथों लिया और उनके फाइनलिस्ट के पॉजिशन को 'खैरात' बताया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2 के बाद किसी की शक्ल नहीं देखना चाहते Harshad Chopda, शिवांगी के लिए बोले- प्यार करता हूं लेकिन...

Lock UPP 2: जूरी के निशाने पर आईं शिवांगी जोशी
'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में दिखाया गया कि प्रिंस नरुला, श्रेया कालरा से कहती हैं, "श्रेया मैं तुम्हें बोलूंगा कि लोगों ने तुम्हें विलेन बनाया है। लेकिन यहां हीरो कोई भी नहीं है।" दूसरी ओर शिवांगी जोशी से कहा जाता है, "जिस पॉजिशन पर आप बैठी हैं फाइनलिस्ट की, वो आपको खैरात में मिली है।" प्रोमो वीडियो में आगे देखने को मिला कि जूरी से अपने पसंदीदा फाइनलिस्ट को वोट देने के लिए कहा जाता है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 'लॉकअप 2' में कौन सा कंटेस्टेंट जीत दर्ज करता है।
