वेब सीरीज

Lock Upp 2: 'वो असहज...', शो के बाद आकांक्षा चौधरी ने Ram Kapoor के Kissing विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

Lock Upp 2: आकांक्षा चौधरी रियलिटी शो लॉकअप 2 से बाहर आ गई हैं। शो के बाद आकांक्षा चौधरी ने राम कपूर और श्रेया कालरा के किसिंग विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और अंदर के सारी सच्चाई बताई।

Image

akansha chaudhary on ram kapoor (photo credit- instagram)

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है। शो का ग्रैंड फिनाले इस वीकेंड पर होने वाला है। यानी शो का असली विनर हर किसी के सामने होगा। इस फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स एक-एक करके शो से बाहर हो रहे हैं। आकांक्षा चौधरी भी इस गेम से बाहर हो गई हैं। आकांक्षा चौधरी फिनाले वीक के करीब आकर इस गेम से बाहर हुई हैं। उनका गेम फैंस काफी पसंद कर रहे थे, लेकिन अब शो से बाहर आकर आकांक्षा चौधरी ने शो के सबसे बड़े विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। आकांक्षा ने श्रेया और राम कपूर (Ram Kapoor) के किसिंग विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान से बदला लेने के लिए तड़पेगा दमानी परिवार, मायरा और कबीर की होगी टक्क

    आकांक्षा चौधरी ने क्या कहा?

    लॉकअप 2 में श्रेया कालरा ने राम कपूर पर आरोप लगाया था कि राम कपूर उन्हें बार बार किस करके अनकंफर्टेबल कर देते हैं। श्रेया ने कहा था कि इतना तो उन्हें उनके पापा ने किस नहीं की, जितनी राम कपूर कर देते हैं। श्रेया का ये बयान काफी वायरल हुआ, जिस पर गौतमी ने आकर श्रेया से माफी तक मांगी थी। अब आकांक्षा चौधरी ने शो से बाहर आकर इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। आकांक्षा चौधरी ने एएनआई से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने राम कपूर का खुलकर सपोर्ट किया। आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने राम कपूर के साथ काफी वक्त शो में बिताया है और उन्होंने कभी शो में ऐसा महसूस नहीं किया कि उनका व्यवहार किसी भी महिला कंटेस्टेंट को असहज करने वाला हो। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anurag Dobhal ने पत्नी ऋतिका के हर आरोप का दिया मुंहतोड़ जवाब, सोशल मीडिया पर शेयर किए एक-एक सबूत

      आकांक्षा चौधरी ने किया खुलकर सपोर्ट

      आकांक्षा चौधरी ने अपने बयान में इस बात को माना कि इंडस्ट्री में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन इस मामले को उस नजरिए से देखना सही नहीं है। आकांक्षा के मुताबिक, राम कपूर का बर्ताव काफी प्यारा है और उनकी नीयत भी साफ है। उनकी नीयत पर सवाल उठाना सही नहीं होगा। शो के अंदर उन्होंने कभी ऐसा कोई पल नहीं देखा, जब किसी कंटेस्टेंट ने राम कपूर के व्यवहार को गलत बताया हो। आकांक्षा ने ये भी दावा किया कि बाहर जो भी दिखाया जा रहा है वो सच्चाई से काफी अलग है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article