वेब सीरीज

Lock UPP 2: पामेला सेरेना ने किया आकांक्षा चमोला को किस, खुला रह गया राम कपूर का मुंह

Pamala Serena Kissed Akanksha Chamola: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' में पामेला सेरेना ने आकांक्षा चमोला को किस किया। इससे जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

पामेला सेरेना ने आकांक्षा चमोला को किया किस (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Pamala Serena Kissed Akanksha Chamola: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम और झगड़ा शो को नया रुख दे रही है। 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) का हर कंटेस्टेंट किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। बीते दिन आकांक्षा चौधरी और श्रेया कालरा के बीच जमकर झगड़ा हुआ। दूसरी ओर शिल्पा शिंदे के खिलाफ भी आकांक्षा चौधरी ने बहुत कुछ बोला। लेकिन इन सबके बीच पामेला सेरेना और आकांक्षा चमोला भी अपनी एक हरकत के कारण लाइमलाइट में आ गए। दरअसल, बातों-बातों में ही पामेला सेरेना ने आकांक्षा चमोला को किस कर लिया। इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: आकांक्षा चौधरी ने झगड़े में श्रेया को मारी चप्पल, खाने में डाला पानी; अब हो रही है थू-थू

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के इस वीडियो ने दर्शकों को हैरान करने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola), पामेला सेरेना और राम कपूर बात कर रहे होते हैं। इसी बीच पामेला सेरेना, आकांक्षा चौधरी की एक्टिंग करने की कोशिश करती हैं। जिस तरह आकांक्षा बार-बार श्रेया कालरा पर गुस्सा कर रही थीं और अपने चेहरे की चोट दिखा रही थीं, पामेला भी आकांक्षा चमोला के सामने वैसे ही करने की कोशिश करती हैं। इस ड्रामे के बीच ही पामेला सेरेना, आकांक्षा चमोला को किस कर लेती हैं। ये देख राम कपूर जोर-जोर से हंसने लगते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना Shilpa Shinde ने कहा 'लेस्बियन', धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो

      बता दें कि 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना की दोस्ती काफी गहरी हो चुकी है। दोनों भले ही सेलमेट नहीं हैं, लेकिन उन्हें अक्सर साथ देखा जाता है। पामेला सेरेना और आकांक्षा चमोला को साथ देख एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने भी दोनों को लेस्बियन कह दिया था। हालांकि आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना ने इस बात को हंसी-मजाक में उड़ा दिया।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article