वेब सीरीज

Lock UPP 2: आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना Shilpa Shinde ने कहा 'लेस्बियन', धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो

Shilpa Shinde Calls Akanksha Chamola And Pamala Serela Lesbian: 'लॉकअप 2' में बीते दिन शिल्पा शिंदे ने आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना को साथ देख उन्हें "लेस्बियन' का टैग दिया।

Image

शिल्पा शिंदे ने आकांक्षा और पामेला को कहा लेस्बियन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Shilpa Shinde Calls Akanksha Chamola-Pamala Serela Lesbian: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो 'लॉकअप: सच या सजा' में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स एक-दूजे को गेम में पछाड़ने के लिए हर तकनीक अपनाने के लिए तैयार हैं। वहीं बीते दिन आए एपिसोड में एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने 'लॉकअप 2' में कदम रखा। उन्होंने आते ही एकता कपूर के शो का माहौल बदल दिया। कई कंटेस्टेंट्स के साथ तो शिल्पा शिंदे की पहले दिन ही बहस भी हो गई। लेकिन इन सबसे इतर शिल्पा शिंदे का 'लॉकअप 2' से जुड़ा एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना को 'लेस्बियन' कहती दिखाई दीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: एकता कपूर के शो से बाहर होंगी Govinda की पत्नी, एक-एक दिन काटना हुआ मुश्किल

    'लॉकअप 2' में दिखाया गया कि शिल्पा शिंदे को आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना के साथ सेल मिलता है। आकांक्षा चमोला, शिल्पा को बता रही होती हैं कि यहां आपको खाना नहीं मिलने वाला, ऐसे में आपका बहुत अच्छा वजन कम हो जाएगा। आकांक्षा अपने ऐब्स फ्लॉन्ट करते हुए कहती हैं कि 'लॉकअप 2' में आपके भी ऐब्स बन जाएंगे हमारी तरह। आप सेक्सी होकर बाहर निकलोगे। आकांक्षा चमोला की बात सुनकर शिल्पा शिंदे उनकी और पामेला सेरेना की ब्रालेट टॉप पर कमेंट करती हैं कि क्या आप दोनों ने ये एक ही जगह से खरीदा। इसपर आकांक्षा, पामेला को गले लगाते हुए जवाब देती हैं, "हम दोनों ट्विनीस हैं। हम दोनों को इस शो में सिर्फ ग्लैमर के लिए रखा हुआ है।" शिल्पा शिंदे उनकी बातें सुन हंसती हैं और बोलती हैं कि अरे ऐसा नहीं है। उसके साथ और भी कुछ दो। वहीं आकांक्षा चमोला और पामेला साथ कहती हैं, "ऐसा ही है, इतना पैसा में इतना ही मिलेगा।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: शिवांगी जोशी की आंखों में आंसू देख आपा खो बैठे हर्षद चोपड़ा, प्रोमो देख लोग बोले- इतनी ओवरएक्टिंग...

    Lock UPP 2 में हुई शिल्पा शिंदे की एंट्री

    Lock UPP 2 में हुई शिल्पा शिंदे की एंट्री

      आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना की बॉन्डिंग देख शिल्पा शिंदे आगे कमेंट करती हैं, "इतना ज्यादा कैसे मतलब।" उनकी बात पर आकांक्षा और पामेला पूछती हैं क्या? वहीं शिल्पा शिंदे जवाब देती हैं, 'लेस्बियन्स।' एक्ट्रेस की बात सुनकर पामेला सेरेना और आकांक्षा चमोला हंस पड़ती हैं। बता दें कि 'लॉकअप 2' में आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना की दोस्ती दिन पर दिन गहरी ही होती जा रही है। बीते दिन के एपिसोड में पामेला ने आकांक्षा को सुरक्षित भी किया था।
      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article