Lock UPP 2 Akanksha Chaudhary Trolls Brutally: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो "लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा कर लिया है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स का झगड़ा और उनकी गेम सुर्खियां बटोर रही है। 'लॉकअप 2' को शुरू हुए अभी 10 ही दिन बीते हैं, लेकिन कई कंटेस्टेंट्स एक-दूजे की जान के दुश्मन बन गए हैं। खासकर श्रेया कालरा और आकांक्षा चौधरी अक्सर 'लॉकअप 2' में झगड़ा करते हुए दिखाई देते हैं। बीते दिन श्रेया कालरा संग झगड़े में आकांक्षा चौधरी ने हदें पार कर दीं, जिसे लेकर अब उनकी जमकर फजीहत हो रही है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: गौरव खन्ना संग शादी में आकांक्षा चमोला को नहीं मिला सुख? खुद बोलीं- मैं प्यार में अनलकी रही...
क्या था मामला?दरअसल, श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने पहले आकांक्षा चौधरी (Akanksha Chaudhary) को खाना मंगाकर नहीं दिया था। लेकिन आकांक्षा ने थाली चुराकर खा ली थी। वहीं डिनर के वक्त आकांक्षा चौधरी ने मना कर दिया कि वह श्रेया का ऑर्डर किया हुआ खाना नहीं खाएंगी। हालांकि श्रेया उनका खाना ऑर्डर करने लगीं, इसपर आकांक्षा ने डिजिटल कैंटीन छूने की कोशिश की। लेकिन श्रेया ने बगैर देखे ही उनका हाथ झटक दिया जो जाकर सीधा आकांक्षा चौधरी की नाक पर लगा। आकांक्षा का दावा था कि उनके चेहरे पर खरोंच आ गई है। इस बात पर आकांक्षा चमोला ने श्रेया से माफी मांगने के लिए भी कहा, लेकिन पहले श्रेया कालरा ने माफी मांगने से इंकार कर दिया। आकांक्षा का कहना था कि उनका ये चेहरा ही उनकी रोजी-रोटी है। गुस्से में आकांक्षा चौधरी ने अपना आपा खो दिया। हालांकि बाद में श्रेया ने उन्हें सॉरी कहा, लेकिन तब तक आकांक्षा चौधरी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था। टाईम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे से भिड़े Akanksha-Yogesh, बेड पर फेंका पानी; बोले- सीनियर मेरे जूते के नीचे...

Akanksha Chaudhary हो रही हैं ट्रोल
आकांक्षा चौधरी (Akanksha Chaudhary) ने न केवल श्रेया कालरा को चप्पल फेंककर मारी, बल्कि उन्हें धक्का भी दिया। ऐसा करके भी वह शांत नहीं हुईं। खाना खाते वक्त आकांक्षा ने अपना पिया हुआ पानी श्रेया कालरा की प्लेट में डाल दिया। उन्होंने शिल्पा शिंदे से भी झगड़ा किया। आकांक्षा चौधरी ने श्रेया कालरा के बेड पर पानी डाल दिया और उनका कंबल इधर-उधर फेंक दिया। आकांक्षा ने श्रेया के साथ-साथ माधुरी ग्रोवर का बेड भी गीला कर दिया। आकांक्षा ने कहा कि पिछले शो में भी एक लड़की ने उनके साथ ऐसी ही हरकत की थी, जिसका करियर वह बर्बाद कर चुकी हैं।
ट्रोल हुईं आकांक्षा चौधरी
एक यूजर ने लिखा, "आकांक्षा ने किसका करियर बर्बाद किया? खुद का तो बना लो पहले।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये साफ दिख रहा है कि श्रेया ने जानबूझकर नहीं मारा। ये गलती से हुआ है। वो केवल विक्टिम कार्ड खेल रही है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "आकांक्षा चौधरी के चेहरे पर कोई स्क्रैच नहीं था बाथरूम में जाने से पहले। कितनी बेकार औरत है ये। इसने खुद को नुकसान पहुंचा वॉशरूम में श्रेया कालरा को आरोपी ठहराने के लिए।" चौथे यूजर ने लिखा, "आकांक्षा कह रही है कि वो स्प्लिट्जविला में मेन कैरेक्टर थी। भाई तुम अपनी ही प्रेम कहानी में मेन कैरेक्टर नहीं रही। थोड़ी तो शर्म करो।"
