वेब सीरीज

Kantara Chapter 1 Hindi OTT Release Date: जानिए कब और कहां हिंदी दर्शक देख पाएंगे ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म

Rishab Shetty's Kantara Chapter 1: साउथ इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद खूब धमाल मचाया। हिंदी दर्शकों के लिए अब एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जानिए मेकर्स इस मूवी को हिंदी में किस दिन ऑनलाइन रिलीज करेंगे।

Image

Pic Credit: Instagram

Rishab Shetty's Kantara Chapter 1: मशहूर निर्माता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) को मेकर्स ने ऑनलाइन स्ट्रीम करा दिया है। 31 अक्टूबर को मेकर्स ने अमेजन प्राइम वीडियो पर कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में इसका ऑनलाइन प्रीमियर कराया। इस मूवी को हिंदी दर्शक ऑनलाइन देखने के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अब 'कंतारा चैप्टर 1' का हिंदी वर्जन स्ट्रीमिंग दिग्गज पर आ गया है।

अब इस प्लेटफॉर्म पर हिंदी में देख सकते हैं 'कंतारा चैप्टर 1'

ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की पौराणिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) को हिंदी ऑडियंस अमेजन प्राइम वीडियो पर घर बैठे फैमिली के साथ आसानी से देख सकती है। मेकर्स ने उन लोगों को बड़ा सरप्राइज दिया है, जो इस मूवी को सिनेमाघरों में जाकर देखने से चूक गए थे। बता दें होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित 'कंतारा चैप्टर 1' 2022 की हिट फिल्म "कंतारा - अ लीजेंड" का प्रीक्वल है। दोनों की फिल्मों को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला है। दोनों ही फिल्मों की कहानी दर्शकों की इम्प्रेस करने में भी सफल रही है।

ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित, निर्देशित और मुख्य भूमिका वाली इस पौराणिक एक्शन थ्रिलर में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'कंतारा: चैप्टर 1' ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मूवी ने दुनिया भर में 850-900 करोड़ रुपये के बीच कलेक्शन किया। ऋषभ शेट्टी स्टारर साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को बनाने में मेकर्स के केवल 125 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। वहीं दूसरी ओर इस मूवी की IMDb रेटिंग की बात करें तो इसे 10 में से 8.3 स्टार मिले हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article