बॉलीवुड

हॉस्पिटल में धर्मेंद्र से मिलने को तरस गई थीं मुमताज, नहीं मिली इजाजत...वेंटीलेटर पर थे दिग्गज अभिनेता...निधन के बाद छलका दर्द

Mumtaz Reveals She Wasn't Allow to Meet Dharmendra: बॉलीवुड इंडस्ट्री के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र के निधन के बाद दिग्गज अदाकारा मुमताज ने एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो धर्मेंद्र से मिलने हॉस्पिटल गई थीं, तब उन्हें अभिनेता से मिलने की इजाजत नहीं मिली थी।

Image

Pics Credit: Instagram

Mumtaz Reveals She Wasn't Allow to Meet Dharmendra at Hospital: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया है। धर्मेंद्र 89 साल के थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 12 नवंबर को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। 24 नवंबर को निधन के बाद धर्मेंद्र का सोमवार को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड के सीसाइड लॉन में उनकी स्मृति में एक प्रार्थना सभा आयोजित की जा सकती है। जब धर्मेंद्र अस्पताल में थे तो उनसे मिलने कई सेलेब्स पहुंचे थे। इन सेलेब्स में से एक दिग्गज अदाकारा मुमताज थी लेकिन उन्हें धर्मेंद्र से मिलने नहीं दिया था। अब निधन के बाद मुमताज ने यह बड़ा खुलासा किया है।

धर्मेंद्र से नहीं मिल पाई थीं मुमताज

ईटाइम्स से बात करते हुए मुमताज ने कहा, 'मैं उनसे मिलने हॉस्पिटल गई थीं लेकिन स्टाफ ने बताया कि वो वेंटीलेटर पर हैं और किसी को उनसे मिलने की इजाजत नहीं है। मैं वहां 30 मिनट तक इंतजार किया। मुझे लगा कि मैं उन्हें एक पाऊंगी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। मैं उनसे बिना मिलने ही चली गई थी।'

हेमा रही थीं धर्मेंद्र के लिए समर्पित

पुरानी यादें ताजा करते हुए मुमताज ने बताया कि 2021 में वो धर्मेंद्र से उनके घर पर मिली थीं। वो एक अच्छी मुलाकात थी। धर्मेंद्र की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे उनके परिवार और हेमा जी के लिए बहुत दुख है। वह हमेशा उनके प्रति समर्पित रहीं। इस नुकसान से उन्हें बहुत झटका लगा होगा। वह उनसे सच्चा प्यार करती थी।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article