वेब सीरीज

जेल से रिहा होने के बाद Elvish Yadav पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 28, 2024, 09:53 AM IST

Elvish Yadav Visit Sidhivinayak Temple: एल्विश यादव जेल से रिहा होने के बाद ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। यूट्यूबर हाल ही में अपने दोस्तों के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। एल्विश की तस्वीर सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रही हैं। वायरल फोटो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Elvish Yadav (credit Pic: Instagram)

Elvish Yadav Visit Sidhivinayak Temple: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव के लिए मार्च का महीना काफी मुश्किल भरा रहा। पहले उनका यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। सागर ने एल्विश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद यूट्यूबर को सांप का जहर बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। एल्विश को अब इस मामले में बेल मिल गई है। जेल से रिहा होने के बाद यूट्यूबर अपना ज्यादातर समय परिवार के साथ बिता रहे हैं।

यूट्यूबर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एल्विश (Elvish Yadav) ने पूरे परिवार के साथ अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। एल्विश ने परिवार के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, माय बैकबोन। इस फोटो में एल्विश के माता-पिता, दादी-दादी, बहन और जीजू सब साथ में नजर आ रहे हैं।

एल्विश ने परिवार संग शेयर की फोटो

मुंबई आकर एल्विश सिद्धिविनायक मंदिर गए। एल्विश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की है। फोटो में एल्विश के साथ उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं। फोटो में एल्विश सिद्धिविनायक के दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। यूट्यूबर की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। एल्विश की वायरल फोटो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एल्विश ने जेल से बाहर निकलने के बाद अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, समय दिखता नहीं लेकिन बहोत कुछ सिखा देता है। यूट्यूबर के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था।

सूरत में मनाई थी होली

एल्विश होली मनाने के लिए गुजरात के सूरत पहुंचे थे। यूट्यूबर ने सूरत में एक इवेंट में हिस्सा लिया था और वहां अपने फैंस के साथ जमकर होली खेली

एल्विश ने इसके बारे में अपने व्लॉग में बताया था। उन्होंने अपने वीडियो में सपोर्ट करने के लिए सभी फैंस का धन्यवाद कहा था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article