Elvish Yadav Snake Venom Controversy: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को सांपों का जहर बेचने के आरोप में 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। 5 दिन बाद यानी 22 मार्च को यूट्यबर को बेल मिल गई। एल्विश को बेल मिलने से उनके परिवार और दोस्त बेहद खुश है। एल्विश ने शुरुआत में कहा था कि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एल्विश ने गिरफ्तारी के बाद कबूल कर लिया था कि उन्होंने रेव पार्टी में सांप के जहर को बेचा था। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बयान पर कोई ऑफिशियल स्टेंटमेंट जारी नहीं किया है। पुलिस ने एल्विश का नाम NDPS एक्ट से हटा लिया है।
एल्विश को इस दौरान कई यूट्यूबर सपोर्ट कर रहे थे। इन सेलिब्रिटी में अभिषेक मल्हान, ईशा मालवीय, बेबिका ध्रुवे समेत कई स्टार्स का नाम शामिल है जो एल्विश के सपोर्ट में है। बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने एल्विश को बेल मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की है।
मुनव्वर फारुकी ने एल्विश को बेल मिलने पर जताई खुशी
मुनव्वर ने कहा, मैं एल्विश के लिए बहुत खुश हूं। मैंने देखा था कि कैसे उसके माता-पिता एल्विश की बेल के लिए गुहार लगा रहे थे। मैं इस दर्द को समझ सकता हूं कि जेल में आपको कैसा महसूस होता है। मैं एल्विश को बेल मिलने से बहुत खुश हूं।
आपको बता दें कि साल 2021 में मुनव्वर फारुकी को हिंदूओं की भावना आहत करने के आरोप में जेल जाना पड़ा था। कॉमेडियन को 35 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। एल्विश और मुनव्वर एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। हालांकि दोनों दोस्त नहीं है। दोनों को साथ में ISPL टूर्नामेंट में देखा गया था। इस टूर्नामेंट के दौरान एल्विश और मुनव्वर के कई वीडियो और फोटो वायरल हुए थे।
